हेरिटेज से लग्जरी तक, Air India ने दिल्ली एयरपोर्ट पर खोला महाराजा लाउंज; अंदर की तस्वीरें मन को मोह लेने वाली
हेरिटेज से लग्जरी तक, Air India ने दिल्ली एयरपोर्ट पर खोला महाराजा लाउंज; अंदर की तस्वीरें मन को मोह लेने वाली
अब एयरपोर्ट पर इंतजार करना उबाऊ नहीं, बल्कि शाही एक्सपीरिएंस जैसा होगा। एयर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-3 पर अपना पहला फ्लैगशिप महाराजा लाउंज खोल दिया है। यह लाउंज न सिर्फ आराम का नया ठिकाना है, बल्कि भारतीय विरासत और आधुनिक लग्जरी का शानदार मेल भी है।
Published : Feb 06, 2026 05:29 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 05:29 pm IST
1/5Image Source : Posted on X by @airindia
अब एयरपोर्ट पर इंतजार करना उबाऊ नहीं, बल्कि शाही एक्सपीरिएंस जैसा होगा। एयर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-3 पर अपना पहला फ्लैगशिप महाराजा लाउंज खोल दिया है। यह लाउंज न सिर्फ आराम का नया ठिकाना है, बल्कि भारतीय विरासत और आधुनिक लग्जरी का शानदार मेल भी है। एयर इंडिया का कहना है कि यह लाउंज प्रीमियम ग्राउंड एक्सपीरियंस के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करेगा।
2/5Image Source : Posted on X by @airindia
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर स्थित यह महाराजा लाउंज करीब 16,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसे एयर इंडिया की रिफ्रेश्ड ब्रांड फिलॉसफी के मुताबिक डिजाइन किया गया है, जहां एक तरफ भारतीय हेरिटेज की झलक मिलती है, तो दूसरी ओर समकालीन और क्लासी लग्जरी साफ नजर आती है। लाउंज में बिजनेस क्लास और एक्सक्लूसिव फर्स्ट क्लास सेक्शन अलग-अलग बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को उनकी जरूरत और प्राइवेसी के अनुसार एक्सपीरिएंस मिल सके।
3/5Image Source : Posted on X by @airindia
महाराजा लाउंज को मशहूर डिजाइन फर्म Hirsch Bedner Associates ने कॉन्सेप्चुअलाइज किया है। लाउंज के अंदर कई थीम बेस्ड और सोच-समझकर डिजाइन किए गए स्पेस मौजूद हैं। यहां यात्रियों के लिए Aviator’s Bar, Globetrotter’s Study, Crystal Bar, Serenity Area और फर्स्ट क्लास यात्रियों के लिए खास स्लीप सूट्स भी बनाए गए हैं। इसके अलावा, लाउंज से रनवे और टारमैक का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है, जो ट्रैवल एक्सपीरियंस को और यादगार बना देता है।
4/5Image Source : Posted on X by @airindia
एयर इंडिया ने इस लाउंज में डाइनिंग और ड्रिंक्स पर खास ध्यान दिया है। यहां यात्रियों को एलिवेटेड डाइनिंग एक्सपीरियंस, पर्सनलाइज्ड बेवरेज सर्विस और प्रीमियम क्वालिटी का खाना मिलेगा। भारतीय स्वाद के साथ-साथ इंटरनेशनल कुजीन का भी खास इंतजाम किया गया है, ताकि हर तरह के यात्री संतुष्ट हो सकें। एयर इंडिया ने बताया है कि 16 फरवरी 2026 से योग्य यात्रियों के लिए इस महाराजा लाउंज का एक्सेस धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा। इसमें फर्स्ट क्लास, बिजनेस क्लास और अन्य एलिजिबल पैसेंजर्स शामिल होंगे।
5/5Image Source : Posted on X by @airindia
महाराजा लाउंज सिर्फ शुरुआत है। एयर इंडिया आने वाले समय में भारत और विदेशों के कई एयरपोर्ट्स पर आधुनिक और प्रीमियम लाउंज खोलने की योजना बना रही है। इसका मकसद यात्रियों को जमीन पर भी वही शाही एक्सपीरिएंस देना है, जिसके लिए एयर इंडिया जानी जाती है।