सिर्फ 7.10% शुरुआती ब्याज पर यहां मिल रहा होम लोन, जानें कितना होना चाहिए CIBIL स्कोर
सिर्फ 7.10% शुरुआती ब्याज पर यहां मिल रहा होम लोन, जानें कितना होना चाहिए CIBIL स्कोर
अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। देश के कुछ सरकारी बैंक अब सिर्फ 7.10% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं, जिससे EMI का बोझ काफी कम हो सकता है। हालांकि, इस कम ब्याज दर का फायदा उठाने के लिए आपका CIBIL स्कोर मजबूत होना बेहद जरूरी है।
Published : Apr 16, 2026 10:23 pm IST, Updated : Apr 16, 2026 10:24 pm IST
1/6Image Source : PIXABAY
अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। देश के कुछ सरकारी बैंक अब सिर्फ 7.10% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं, जिससे EMI का बोझ काफी कम हो सकता है। हालांकि, इस कम ब्याज दर का फायदा उठाने के लिए आपका CIBIL स्कोर मजबूत होना बेहद जरूरी है।
2/6Image Source : FREEPIK
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: मौजूदा समय में 7.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। सेंट गृह लक्ष्मी होम स्कीम के तहत मिलने वाले इस होम लोन पर ऋण राशि का 0.50% + GST (अधिकतम ₹20,000/) प्रोसेसिंग फीस भी देना होगा।
3/6Image Source : FREEPIK
बैंक ऑफ इंडिया: सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया अभी 7.10% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। इस लोन पर एक बार, ऋण राशि का 0.25%: न्यूनतम ₹1,500/- से अधिकतम ₹20,000/- तक प्रोसेसिंग चार्ज देना होता है।
4/6Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट
ऑफिशियल वेबसाइटबैंक ऑफ़ महाराष्ट्र: यह सरकारी बैंक भी 7.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। ये बैंक कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ले रहा है। बैंक कोई प्री-पेमेंट चार्ज भी नहीं ले रहा है। कोई हिडन चार्ज भी नहीं है।
5/6Image Source : freepik
इंडियन ओवरसीज़ बैंक: यह बैंक भी आज के समय में 7.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। बैंक आमतौर पर होम लोन की राशि का 0.50% प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लेता है। यह अधिकतम फीस आम तौर पर ₹20,000 तक सीमित होती है।
6/6Image Source : PIXABAY
7.10 प्रतिशत ब्याज दर पर होम लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे अधिक होना चाहिए। हालांकि, आखिरी फैसला बैंक ही करता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच आंका जाता है।