Published : Aug 13, 2025 08:31 pm IST, Updated : Aug 13, 2025 08:31 pm IST
1/5Image Source : Freepik
पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) अकाउंट जो कि भारत सरकार की एक सेविंग स्कीम है, में एक वित्तीय वर्ष में कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹1,50,000 जमा एकमुश्त या किस्तों में कर सकते हैं। फिलहाल इस स्कीम में मौजूदा समय में 7.1 प्रतिशत सालान ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ब्याज दर में समय-समय पर बदलाव भी होता है। यह स्कीम 15 साल में मेच्योर होता है। हालांकि इसके बाद आप हर पांच साल के लिए इसे एक्सटेंड भी करा सकते हैं। इस स्कीम में कस्टमर को मेच्योरिटी पर गारंटीड रिटर्न मिलता है।
2/5Image Source : PTI
पोस्ट ऑफिस या बैंक में पीपीएफ अकाउंट में एक अविवाहित वयस्क या एक निवासी भारतीय द्वारा यह अकाउंट खोला जा सकता है। इतना ही नहीं, नाबालिग/विक्षिप्त व्यक्ति की तरफ से भी एक अभिभावक यह अकाउंट खोल सकता है।
3/5Image Source : CANVA
उदाहरण के लिए अगर आप पोस्ट ऑफिस के पीपीएफ अकाउंट में हर साल 1.25 लाख रुपये एक मुश्त जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, 15 साल में 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज के हिसाब से मेच्योरिटी पर आपको ₹15,15,174 का गारंटीड रिटर्न मिलेगा। यहां बता दें, कैलकुलेशन के मुताबिक, 15 साल में आप कुल ₹18,75,000 निवेश करेंगे। एक बात ध्यान रहे, पूरे देश में या तो डाकघर में या किसी बैंक में केवल एक ही पीपीएफ खाता खोला जा सकता है।
4/5Image Source : PIXABAY
पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ अकाउंट के आधार पर आप लोन भी ले सकते हैं। लोन उस वित्तीय वर्ष की समाप्ति के एक वर्ष बाद लिया जा सकता है जिसमें प्रारंभिक निवेश किया गया था। (यानी अगर खाता 2010-11 के दौरान खुला हो, तो लोन 2012-13 में लिया जा सकता है)।
5/5Image Source : PTI
पीपीएफ अकाउंट में खाता खोलने के वर्ष को छोड़कर, कोई भी ग्राहक पांच सालों के बाद वित्तीय वर्ष के दौरान एक बार निकासी कर सकता है। (अगर खाता 2010-11 के दौरान खुला है तो निकासी 2016-17 के दौरान या उसके बाद की जा सकती है)।