Photos: दिखने में कैसी है मारुति की नई कार VICTORIS, यहां देखें 360 डिग्री व्यू
Photos: दिखने में कैसी है मारुति की नई कार VICTORIS, यहां देखें 360 डिग्री व्यू
मारुति सुजुकी विक्टोरिस 6 अलग-अलग वैरिएंट LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) में उपलब्ध होगी। मारुति की इस कार में सीएनजी टैंक को बॉडी के नीचे फिट किया गया है, जिसकी वजह से आपको इसमें जबरदस्त बूट स्पेस मिलेगा।
Published : Sep 03, 2025 02:49 pm IST, Updated : Sep 03, 2025 02:49 pm IST
1/10Image Source : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने नई कार VICTORIS को लॉन्च कर दिया। ये एक एंट्री-एसयूवी सेगमेंट की कार है, जिसे 3 अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
2/10Image Source : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी विक्टोरिस 6 अलग-अलग वैरिएंट LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) में उपलब्ध होगी। मारुति की इस कार में सीएनजी टैंक को बॉडी के नीचे फिट किया गया है, जिसकी वजह से आपको इसमें जबरदस्त बूट स्पेस मिलेगा।
3/10Image Source : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने बताया कि उनकी इस कार को Bharat NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
4/10Image Source : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी विक्टोरिस में एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट समेत लेटेस्ट डिजिटल फीचर्स हैं और ये भारतीय सड़कों पर कंपनी की पहली कार होगी जो लेवल 2 ADAS के साथ आई है। मारुति की इस नई कार में बाकी गाड़ियों की तरह 6 एयरबैग होंगे।
5/10Image Source : Maruti Suzuki
इस कार में आपको एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल-होल्ड असिस्ट जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
6/10Image Source : Maruti Suzuki
इसमें डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट पावर्ड टेलगेट शामिल हैं।
7/10Image Source : Maruti Suzuki
पावरट्रेन ऑप्शन में ये कार पेट्रोल, अंडरबॉडी CNG टैंक और हाइब्रिड सेटअप के साथ लॉन्च की गई है।
8/10Image Source : Maruti Suzuki
मारुति अपनी इस कार को 100 से भी ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करने की भी प्लानिंग में है। मारुति सुजुकी की ये नई गाड़ी 10 कलर और 12 डुअल टोन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगी।
9/10Image Source : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी विक्टोरिस को 3 अलग इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। पहले ऑप्शन में आपको माइल्ड हाइब्रिड के साथ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, दूसरे ऑप्शन में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा और तीसरे ऑप्शन में आपको 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का भी ऑप्शन मिलेगा।
10/10Image Source : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी की ये नई कार हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सॉन, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक जैसी कारों को टक्कर देगी।