टाटा मोटर्स को मिला 5000 से ज्यादा बसों और चेसिस का ऑर्डर, शेयरों में दिख सकता है एक्शन
टाटा मोटर्स को मिला 5000 से ज्यादा बसों और चेसिस का ऑर्डर, शेयरों में दिख सकता है एक्शन
टाटा मोटर्स ने कहा कि इन वाहनों को अलग-अलग तरह के ड्यूटी साइकल में भरोसेमंद परफॉर्मेंस, यात्रियों को आरामदायक और किफायती ऑपरेशन देने के लिए डिजाइन किया गया है।
Published : Mar 14, 2026 04:39 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 04:39 pm IST
1/5Image Source : Tata Motors
टाटा मोटर्स को देश भर के कई राज्य परिवहन निगमों से 5000 से ज्यादा बसों और चेसिस की सप्लाई के लिए ऑर्डर मिले हैं। टाटा मोटर्स (कमर्शियल व्हीकल्स) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। टाटा मोटर्स ने बताया कि इन कुल ऑर्डरों में कंपनी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशंस की एक बड़ी रेंज शामिल है, जिसमें मैग्ना, सिटीराइड, स्टारबस, स्टारबस प्राइम जैसे मॉडल शामिल हैं।
2/5Image Source : Tata Motors
टाटा मोटर्स को ये नए ऑर्डर महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान, केरल, हरियाणा, तेलंगाना के राज्य परिवहन निगमों के साथ-साथ नॉर्थ वेस्टर्न कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग से भी मिले हैं।
3/5Image Source : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने बताया कि हर टेंडर सरकार की खरीद प्रणाली के तहत एक प्रतिस्पर्धी ई-बिडिंग प्रक्रिया के जरिए दिया गया था और संबंधित राज्य परिवहन निगमों के साथ तय समझौते के अनुसार, बसों की तैनाती अलग-अलग चरणों में की जाएगी। ये बसें और बस चेसिस इंटरसिटी, लंबी दूरी और इंट्रासिटी (शहर के अंदर) ऑपरेशन के लिए तैयार की गई हैं।
4/5Image Source : tata motors
टाटा मोटर्स ने कहा कि इन वाहनों को अलग-अलग तरह के ड्यूटी साइकल में भरोसेमंद परफॉर्मेंस, यात्रियों को आरामदायक और किफायती ऑपरेशन देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस बड़े ऑर्डर के दम पर सोमवार को कंपनी के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।
5/5Image Source : tata motors
टाटा मोटर्स लिमिटेड में कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट और हेड आनंद एस. ने कहा, "मजबूत प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और ग्राहकों के लिए ज्यादा से ज्यादा समय तक गाड़ी चालू रखने (अपटाइम) पर आधारित लाइफसाइकल सपोर्ट इकोसिस्टम के साथ, हम STU को हर दिन लाखों यात्रियों को सेवा देने में लगातार मदद कर रहे हैं। ये कुल ऑर्डर देश के पसंदीदा मोबिलिटी पार्टनर के तौर पर हमारी स्थिति को मजबूत करते हैं और भारत के भविष्य के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आकार देने के हमारे संकल्प को और पक्का करते हैं।"