-
Image Source : Official website
बड़ी फैमिली और बजट दोनों का ध्यान रखते हुए बाजार में कई 7-सीटर ऑप्शन मिलते हैं। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये या इससे भी कम है और आप बेहतर स्पेस, विश्वसनीयता और फीचर्स चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं 5 ऐसी बेहतरीन कारें, जो प्राइस, माइलेज और यूज-फ्रेंडली फीचर्स देते हैं। नीचे हर मॉडल की खासियतें और कीमत आपको बताई जा रही हैं।
-
Image Source : Official website
Renault Triber: सबसे वर्सेटाइल और फरिचर्ड सब-4-मीटर MPV। शुरुआती कीमत बेहद आकर्षक है और यह 7 सीटों वाले परिवार के लिए शानदार स्पेस ऑफर करता है। फैमिली-फ्रेंडली इंटीरियर और आरामदायक सीटिंग इसे किफायती ऑप्शन बनाती हैं। इसके शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली) 5.76 लाख से शुरू होती हैं।
-
Image Source : Official website
Maruti Suzuki Ertiga: भरोसेमंद ब्रांड, बेहतर रिफाइनमेंट और फ्यूल-इफिशियेंसी के साथ आती है। लार्ज-फैमिली की पसंद बनी अर्टिगा में आधुनिक सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स मिलते हैं। इसका बेस मॉडल एक्स-शोरूम लगभग ₹8.80 लाख से उपलब्ध है यानी 10 लाख रुपये के अंदर यह आराम से आता है।
-
Image Source : Official website
Mahindra Bolero: रफ-एंड-टफ वर्क-हॉर्स; अगर आप ग्रामीण/हाइवे उपयोग और भारी-भरकम काम के लिए 7-सीटर चाहिए तो बोलेरो सीरीज भरोसेमंद है। इसकी कीमतें भी 8-9 लाख रुपये के रेंज में मिलती हैं, जो बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बनाती हैं।
-
Image Source : Official website
Maruti Eeco (7-seater): परफेक्ट बेस्ट-बजट ऑप्शन अगर आपकी प्रायोरिटी सादा, मजबूत और मेंटेनेंस-कम वाहन हो। Eeco 7-सीटर मॉडल का बेस प्राइस औसतन लगभग 5.2-5.7 लाख रुपये के बीच आता है, जो सबसे सस्ती 7-सीटर कैटेगरी में है। यह कार छोटे शहरों और रोज के इस्तेमाल के लिए बिल्कुल सही है, क्योंकि इसका मेंटेनेंस कम और स्पेस ज्यादा है।
-
Image Source : Official website
Bolero Neo: बोलेरो नियो भी आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। नई बोलेरो नियो का बेस मॉडल की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरु होती है। यह ग्रामीण और सेमी-अर्बन यूज के लिए एकदम परफेक्ट कार है।