1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. Vande Bharat Sleeper: अब रात का सफर भी वंदे भारत के साथ! जानें पहली स्लीपर ट्रेन कब से चलेगी?

Vande Bharat Sleeper: अब रात का सफर भी वंदे भारत के साथ! जानें पहली स्लीपर ट्रेन कब से चलेगी?

Published : Aug 07, 2025 08:20 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 08:30 pm IST
रेल यात्री रात का सफर भी जल्द अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कर सकेंगे। देशभर में इस ट्रेन का इंतजार लंबे समय से है और रेलवे इसे आखिरी रूप देने में लगा हुआ है। हाल ही में रेल मंत्री ने इस पर अपडेट भी दिया है।
1/6 Image Source : image posted on X by @AshwiniVaishnaw
रेल यात्री रात का सफर भी जल्द अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कर सकेंगे। देशभर में इस ट्रेन का इंतजार लंबे समय से है और रेलवे इसे आखिरी रूप देने में लगा हुआ है। हाल ही में रेल मंत्री ने इस पर अपडेट भी दिया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जानकारी देते हुए कहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बहुत जल्द सितंबर में आ रही है। वैष्णव ने कहा कि नमो भारत, अमृत भारत, वंदे भारत और आगामी वंदे स्लीपर जैसी ट्रेनें देश के रेल इन्फ्रा को बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी।
2/6 Image Source : image posted on X by @AshwiniVaishnaw
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जानकारी देते हुए कहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बहुत जल्द सितंबर में आ रही है। वैष्णव ने कहा कि नमो भारत, अमृत भारत, वंदे भारत और आगामी वंदे स्लीपर जैसी ट्रेनें देश के रेल इन्फ्रा को बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी।
आपको बता दें, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टेस्टिंग जनवरी में की जा चुकी है। तब इस ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन को चलाकर ट्रायल किया गया था। यह स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
3/6 Image Source : image posted on X by @AshwiniVaishnaw
आपको बता दें, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टेस्टिंग जनवरी में की जा चुकी है। तब इस ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन को चलाकर ट्रायल किया गया था। यह स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
रेल मंत्री ने इस बाता का आश्वासन दिया है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन किराया आम आदमी के बजट के मुताबिक होगा। इससे यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगी।
4/6 Image Source : image posted on X by @AshwiniVaishnaw
रेल मंत्री ने इस बाता का आश्वासन दिया है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन किराया आम आदमी के बजट के मुताबिक होगा। इससे यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन एंटी-कॉलिजन सिस्टम कवच (टक्कर को रोकने वाला सिस्टम), सीसीटीवी सर्विलांस और सेंसर-आधारित दरवाजों सहित अन्य सेफ्टी तकनीक से लैस है। फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर कोच होंगे।
5/6 Image Source : image posted on X by @AshwiniVaishnaw
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन एंटी-कॉलिजन सिस्टम कवच (टक्कर को रोकने वाला सिस्टम), सीसीटीवी सर्विलांस और सेंसर-आधारित दरवाजों सहित अन्य सेफ्टी तकनीक से लैस है। फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर कोच होंगे।
160 किमी प्रति घंटे की गति के लिए डिज़ाइन की गई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में 16 कोच हैं, जिनमें 11 एसी थ्री-टियर, चार एसी टू-टियर और एक एसी प्रथम श्रेणी शामिल हैं, जो कुल 823 यात्री बर्थ प्रदान करते हैं।
6/6 Image Source : PTI

Advertisement