Published : Aug 06, 2025 12:50 pm IST, Updated : Aug 06, 2025 12:50 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@kajol
काजोल बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो लगातार 3 दशक से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। उन्होंने 1992 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'बेखुदी' थी, जो सुपरहिट साबित हुई थी। अपने फिल्मी करियर में काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'फना' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन, क्या आप उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो पहले काजोल को ऑफर की गई थीं, लेकिन एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से इन फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाईं।
2/8Image Source : Instagram/@yrf
दिल तो पागल है- शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर 'दिल तो पागल है' में करिश्मा कपूर द्वारा निभाए निशा के रोल के लिए पहले काजोल को संपर्क किया गया था। कॉफी विद करण 8 में रानी मुखर्जी के साथ अपनी उपस्थिति के दौरान काजोल ने ये खुलासा किया था। मगर काजोल के न कहने के बाद ये फिल्म करिश्मा कपूर के पास चली गई।
3 ईडियट्स- आमिर खान, करीना कपूर अभिनीत '3 ईडियट्स' में भी पिया के किरदार के लिए पहले काजोल से संपर्क किया गया था। काजोल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि वह फिल्म में लीड रोल या फिर कम से कम अन्य मुख्य अभनेताओं में से किसी एक का रोल दिया जाए तो वह फिल्म कर सकती थीं। उनके अनुसार, उन्हें जो भूमिका ऑफर की गई थी, उसमें करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं था।
4/8Image Source : Instagram/@yrf
वीर जारा- काजोल ने जिन फिल्मों को ठुकरा दिया, उनमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा स्टारर ब्लॉकबस्टर 'वीर जारा' भी है। यश चोपड़ा, शाहरुख के साथ इस फिल्म में पहले काजोल को लेना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस के पास डेट्स की दिक्कत थी, जिसके चलते वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं।
5/8Image Source : Instagram/@yrf
कभी अलविदा ना कहना- करण जौहर ने 'कभी अलविदा ना कहना' में माया के किरदार के साथ काजोल और शाहरुख को साथ लाने की कोशिश की थी, लेकिन अभिनेत्री ने ये ऑफर ठुकरा दिया और रोल रानी मुखर्जी के पास चला गया। कॉफी विद करण 2 में काजोल ने बताया था कि फिल्म में वह माया के किरदार से खुश नहीं थीं, इसीलिए उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया।
6/8Image Source : Instagram/@primevideoin
दिल से- काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी एक और कल्ट का हिस्सा बन सकती थी, ये फिल्म थी 'दिल से...'। लेकिन, कुछ कुछ होता है और दिल से की डेट्स क्लैश हो रही थीं, जिसके चलते फिर ये रोल मनीषा कोइराला के पास चला गया। कॉफी विद करण 8 पर करण जौहर ने इसका खुलासा किया था, कि कैसे कुछ कुछ होता है के चलते काजोल को मणिरत्नम की फिल्म ठुकरानी पड़ी।
7/8Image Source : Instagram/@anilsharma_dir
गदरः एक प्रेम कथा- काजोल ने जिन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से मुंह मोड़ लिया, उनमें 2001 की ब्लॉकबस्टर 'गदरः एक प्रेम कथा' भी है। फिल्म में उन्हें सकीना का रोल ऑफर किया गया था। काजोल ने 'आप की अदालत' में ये बात स्वीकार की थी और बताया कि उन्होंने इसलिए ये फिल्म करने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि ये उनके टाइप की फिल्म नहीं है।
8/8Image Source : Instagram/@primevideoin
मोहरा- कॉफी विद करण सीजन 8 के दौरान ही काजोल ने एक और फिल्म का खुलासा किया, जिसे करने से उन्होंने इनकार कर दिया था और ये फिल्म थी 'मोहरा'। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर इस ब्लॉकबस्टर में काजोल को मोना का रोल ऑफर किया गया था, उनके मना करने के बाद ये किरदार रवीना टंडन के पास चला गया।