1 साल में फैट टू फिट हुईं 30 साल की एक्ट्रेस, वेट लॉस जर्नी का सीक्रेट किया रिवील
1 साल में फैट टू फिट हुईं 30 साल की एक्ट्रेस, वेट लॉस जर्नी का सीक्रेट किया रिवील
30 साल की कांची सिंह एक साल में मोटी से फिट हो गई हैं। उनके नए ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को चौंका दिया। ये रिश्ता क्या कहलाता है की गायू ने अपनी दो तस्वीरें शेयर कर अपडेट फैसं को दी।
Published : May 06, 2026 10:57 pm IST, Updated : May 06, 2026 10:57 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@kanchisingh09
30 साल की कांची सिंह ने लगन, फिटनेस और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव कर सिर्फ एक साल में फैट टू फिट होकर अपने फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उन्हें अपनी 2025 और 2026 का लुक शेयर किया है।
2/7Image Source : Instagram/@kanchisingh09
कांची सिंह ने सिर्फ 1 साल में चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन किया है। एक्ट्रेस ने खुद अपना फिटनेस सीक्रेट, डाइट प्लान, लाइफस्टाइल और वेट लॉस जर्नी की खास बातें शेयर की है। शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने चबी फेस का फोटो शेयर किया, जो 2026 में बिल्कुल स्लिम दिखाने लगा।
3/7Image Source : Instagram/@kanchisingh09
इस शानदार ट्रांसफॉर्मेशन के बाद भी कांची सिंह अपने चेहरे की नैचुरल चमक से फैंस को लगातार इम्प्रेस कर रही हैं। उनकी हाल की तस्वीरों में न सिर्फ उनका दुबला-पतला शरीर नजर आता है, बल्कि एक सेहतमंद और दमकता हुआ चेहरा भी दिखाई दिया। यह उनकी बेहतरीन फिटनेस जर्नी को दिखाता है।
4/7Image Source : Instagram/@kanchisingh09
कांची सिंह की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपने पूरे ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान किस तरह अपना आत्मविश्वास और चमक बनाए रखी है। हालांकि, कुछ लोगों ने कमेंट में यह भी कहा कि शायद वह किसी नए प्रोजेक्ट के लिए इतनी कड़ी मेहनत कर रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं दी है।
5/7Image Source : Instagram/@kanchisingh09
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायू का किरदार निभाकर मशहूर हुईं कांची सिंह भले ही लंबे समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कांची सीरियल 'ससुराल सिमर का', 'प्यार तूने क्या किया' और 'भक्तों की भक्ति में शक्ति' में भी नजर आ चुकी हैं।
6/7Image Source : Instagram/@kanchisingh09
कांची सिंह अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो 'कुटुंब' से की थी। हालांकि, उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। आठ साल बाद 2011 में 17 साल की उम्र में कांची सिंह ने कलर्स टीवी के शो 'ससुराल सिमर का' से वापसी की, जिसमें उन्होंने चेरी भारद्वाज का किरदार निभाया था। चूंकि इस शो में उनके लिए ज्यादा सीन नहीं थे, इसलिए 2012 में उन्होंने इसे छोड़ दिया।
7/7Image Source : Instagram/@kanchisingh09
कांची सिंह फिलहाल सिंगल हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। 2024 की शुरुआत में उन्होंने अपने को-स्टार रोहन मेहरा से अलग होने का फैसला लिया था। इस कपल की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी और उन्होंने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।