100-200 करोड़ी बजट वाली फिल्मों पर तमाचा हैं 80's के ये 5 सीरियल, मुट्ठीभर बजट में किया था कमाल
100-200 करोड़ी बजट वाली फिल्मों पर तमाचा हैं 80's के ये 5 सीरियल, मुट्ठीभर बजट में किया था कमाल
80 और 90 के दशक के कुछ सीरियल्स ऐसे रहे हैं जो आज की बड़े बजट की फिल्मों पर तमाचा हैं। इन सीरियल्स को लोगों ने न केवल प्यार दिया, बल्कि ये बेहतरीन सिनेमा की मिसाल बन गए।
Published : Nov 15, 2024 01:03 pm IST, Updated : Nov 15, 2024 01:03 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड में इन दिनों कई फिल्में ऐसी बन रही हैं जिनका बजट 100-200 करोड़ के पार है। लेकिन इन फिल्मों में न कोई कहानी है और न ही कोई सामाजिक संदेश। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी औंधे मुंह गिरती हैं। लेकिन आज से 30 साल पहले भी टीवी पर आए ऐसे सीरियल्स हैं, जिनका बजट तो मुट्ठीभर था। लेकिन इन सीरियल्स ने पूरी एक पीढ़ी को प्रोग्रेसिव विचारों से पोषित किया। इतना ही नहीं इन सीरियल्स ने लोगों के दिमाग में बसी रूढ़िवादी मान्यताओं के विश्वास की जड़ों को भी हिलाकर रख दिया था। इन सीरियल्स को आज भी लोग पसंद करते हैं। इन सीरियल्स में समाज की तत्कालीन दिशा को देखते हुए भविष्य भी भांपने की न केवल कोशिश की थी, बल्कि उन आदतों को सुधारने का समाज को संदेश भी दिया। इन सीरियल्स में ओम पुरी, इरफान खान और कई दिग्गज एक्टर्स ने अपने टैलेंट की धमक भी दिखाई।
2/6Image Source : Instagram
उड़ान Udaan (1989): 90 के दशक के शुरू होने से ठीक 1 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ ये सीरियल सुपरहिट रहा था। सीरीयल में कल्याणी नाम की एक लड़की की कहानी थी जो पुलिस ऑफिसर बनना चाहती है। इस सीरियल ने लोगों की उस दौर की सोच को चुनौती देते हुए महिलाओं को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाई। इसी सीरियल ने गांव-गांव तक महिलाओं को भी सपने देखने काम करने और स्वाभिमान की जिंदगी जीने की सीख दी। ये सीरियल उस दौर का एक बेहतरीन प्रोग्राम रहा और आज की 100-200 करोड़ी बजट वाली फिल्मों से ज्यादा असरदार रहा था।
3/6Image Source : Instagram
तमस (Tamas): भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की चीखों की दास्तां बयां करता ये सीरियल पंकज कपूर, दीपा शाही, ओम पुरी, सुरेखा सिकरी और अमरीश पुरी के बेहतरीन काम का गवाह बना। इस सीरियल ने 3 नेशनल अवॉर्ड जीते और अपनी कहानी को लेकर लोगों के दिलों में घर कर गया। इस सीरियल ने न केवल लोगों को 2 देशों के बंटवारे का दर्द झेलने वाले लोगों की कहानी सुनाई, बल्कि उनके दिल तक इसके दुष्परिणामों को भी पहुंचाया। ये सीरियल आज भी लोगों को काफी भावुक कर देता है। इस सीरियल में काम करने वाले कई दिग्गज अभिनेता आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका इस दूरदर्शी सोच वाली कहानी में विश्वास आज भी लोगों के मन में सम्मान जगाता है।
4/6Image Source : Instagram
नुक्कड़ (Nukkad): कुंदन शाह का सीरियल नुक्कड़ खूब पॉपुलर रहा था। इस सीरियल में मिडिल क्लास और गरीबों की रोजमर्रा की आपाधापी दिखाई थी। सीरियल में आम आदमी बेसिक चीजों के लिए कितना संघर्ष करता है इसको दिखाया गया था। साथ इस सीरियल के जरिए सरकार का आम आदमी के जिंदगी में कितना योगदान इसकी भी परतें उधेड़ता है। इस सीरियल ने लोगों को काफी हंसाया भी था। आज भी ये सीरियल बड़े बजट की आज की फिल्मों से दमदार है। सीरियल में संगीता नायक, दिलीप धवन और पवन मल्होत्रा जैसे कलाकारों ने काम किया था। इस सीरियल को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग मिली हुई है।
5/6Image Source : Instagram
व्योमकेश बख्सी (Byomkesh Bakshi): जासूसी की दुनिया का नाम व्योमकेश बख्शी केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। इस भारतीय जासूस को अंतरर्राष्ट्री जासूसों की दुनिया में भी खूब नाम मिला है। इसी नाम पर एक सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद इस शो पॉपुलरिटी आसमान छूती रही। सीरियल को लोगों ने खूब प्यार दिया और आज भी इसकी आईएमडीबी पर 9.2 रेटिंग है। इस सीरियल में रजित कपूर, केके रैना और कार्तिक दत्ता लीड रोल में नजर आए थे। इस सीरियल को आज भी दरदर्शन का सबसे बेहतरीन सीरियल्स में गिना जाता है।
6/6Image Source : Instagram
भारत एक खोज (Bharat Ek Khoj): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की किताब 'भारत एक खोज' पर एक टीवी सीरियल आया था। ये सीरियल दूरदर्शन पर हिट रहा था और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। आज भी इस सीरियल को आईएमडीबी पर 8.9 रेटिंग मिली हुई है। इस सीरियल ने लोगों को काफी जानकारी दी थी और भारत के बारे में विस्तार से बताया था। इस सीरियल को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।