1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. पापा धावक और मां हॉकी प्लेयर, 'पम्मी' ने खुद लिखी अपनी किस्मत, अब बाबा निराला के छुड़ा रही छक्के

पापा धावक और मां हॉकी प्लेयर, 'पम्मी' ने खुद लिखी अपनी किस्मत, अब बाबा निराला के छुड़ा रही छक्के

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Feb 27, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 12:41 pm IST
'आश्रम 3 पार्ट 2' आज रिलीज हो गई है। लोगों को ये नया सीजन काफी पसंद आ रहा है। बॉबी देओल से भी ज्यादा एक और शख्स की काफी तारीफें हो रही हैं और ये कोई और नहीं बल्कि बाबा निराला की हवा निकालने में कामयाब हुई पम्मी है। इस सीरीज में पम्मी का अहम किरदार अदिति पोहनकर ने निभाया है। अदिति पोहनकर हिंदी, मराठी और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की। अब वो 'आश्रम 3 पार्ट 2' में अपने अभिनय से गहरी छाप छोड़ रही हैं।
1/6 Image Source : Instagram

अदिति पोहनकर का जन्म 31 दिसंबर 1994 को सुधीर और शोभा पोहनकर के घर हुआ था। 25 वर्षीय अभिनेत्री के पिता एक पूर्व मैराथन धावक थे और उनकी मां एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी थीं। उनकी दादी सुशीला पोहनकर किराना घराने से संबंध रखती थीं। वो एक शास्त्रीय गायिका थीं। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता मकरंद देशपांडे से भी अदिति का रिश्ता है। वो उनके जीजा हैं। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक अजय पोहनकर उनके चाचा हैं।
2/6 Image Source : Instagram

अदिति पोहनकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की। उन्होंने सत्यदेव दुबे और मकरंद देशपांडे के मार्गदर्शन में कई नाटकों में काम किया। जब वह थिएटर में काम कर रही थीं तो उन्हें साल 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' ऑफर हुई। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने मराठी फिल्म 'कुनासथी कुनीतारी' में काम किया। दोनों ही फिल्मों में अदिति के काम की तारीफ हुई। साल 2014 में उन्होंने 'लाई भारी' एक सुपरहिट मराठी फिल्म में काम किया।
3/6 Image Source : Instagram

इस फिल्म का निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था। इसके बाद अदिति को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'शी' से अलग पहचान मिली। इस सीरीज में काम करने के बाद लोगों ने उन्हें खूब सराहा। उन्होंने शी में भूमिका का रोल अदा किया था। जो अंडरवर्ल्ड गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए अंडरकवर जाती है। भारतीय अपराध नाटक इम्तियाज अली और दिव्या जौहरी द्वारा निर्मित और लिखा गया था। इससे पहले एक्ट्रेस प्रकाश झा की 'आश्रम' में नजर आ चुकी थीं और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई।
4/6 Image Source : Instagram

बॉबी देओल स्टारर 'आश्रम' वेब सीरीज से अदिति ने अपना ओटीटी डेब्यू किया। इस सीरीज में बॉबी देओल एक गॉडमैन की मुख्य भूमिका में हैं। नए सीजन में कहानी काफी बदल गई है। पम्मी जेल पहुंच जाती है और फिर उसे पता चलता है कि उसकी मां का निधन हो गया है और उसे अपनी मां का अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया जाता। ऐसे में बाबा निराला को उस पर दया आ जाती है और वो पुलिस से पम्मी को बेल पर छोड़ने का अनुरोध करता है। इसके बाद पम्मी आश्रम में उसकी सेवक बन जाती है।
5/6 Image Source : Instagram

इस बार पम्मी की नीयत बिल्कुल अलग है। बाबा निराला उसके जाल में फंसता है। वह बाबा निराला से बदला लेने के लिए सब कुछ करती है। इस किरदार में अदिति छा गई हैं। इस बार वो बॉबी देओल पर भारी पड़ी हैं और वो इस सीरीज की नई स्टार के तौर पर उभरी हैं। बदला उनकी आंखों में नजर आया है और उनकी डायलॉग डिलीवरी भी सटीक रही है।
6/6 Image Source : Instagram

Advertisement