Published : Aug 15, 2025 06:00 am IST, Updated : Aug 15, 2025 06:00 am IST
1/6Image Source : Instagram@adnansamiworld
आज 79वां स्वतंत्रता दिवस है और दिन की शुरुआत आजादी के जश्न से हुई है। बॉलीवुड में एक ऐसे सिंगर भी हैं जिनका आज जन्मदिन है। जन्म से पाकिस्तानी और दिल से हिंदुस्तानी ये सिंगर अब सच्चे भारतीय बन गए हैं और पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं सुपरहिट सिंगर अदनान सामी की। आज अदनान 54 साल के हो गए हैं। आज के इस खास दिन पर हम जानते हैं अदनान सामी की जिंदगी की कहानी। (फोटो साभार-Instagram@adnansamiworld)
2/6Image Source : Instagram@adnansamiworld
अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1973 को लंदन में हुआ था, लेकिन उनकी नागरिकता पाकिस्तान की थी। उनके पिता पाकिस्तान के एक प्रभावशाली शख्सियत थे और गर्वनर जैसे उच्च पदों पर भी रह चुके थे। हालांकि अदनान एक राजनीतिक और रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उनका झुकाव बचपन से ही संगीत की ओर था। अपने संगीत करियर की शुरुआत अदनान ने साल 1995 में आए प्रोजेक्ट 'सरगम' से की थी, हालांकि यह उन्हें खास सफलता नहीं दिला पाया। (फोटो साभार-Instagram@adnansamiworld)
3/6Image Source : Instagram@adnansamiworld
लेकिन साल 2000 में आया उनका गाना 'कभी तो नजर मिलाओ', जिसे सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने गाया था, एक सुपरहिट बन गया। इस गाने की सफलता ने अदनान सामी को संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान दिला दी। इसी साल अदनान सामी का एक और गाना 'लिफ्ट करा दे' रिलीज हुआ, जो सुपरहिट साबित हुआ। इस गाने ने उन्हें भारत में जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई और वह रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद अदनान को फिल्मों से ऑफर मिलने लगे और उन्होंने 'अजनबी', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'दीवानापन', 'जुनून' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। (फोटो साभार-Instagram@adnansamiworld)
4/6Image Source : Instagram@adnansamiworld
फिर उनका एक और म्यूजिक एल्बम आया, जिसके सभी गाने हिट हो गए। 'तेरा चेहरा' इस एल्बम का सबसे यादगार गाना बना, जो आज भी लोगों की जुबां पर है। इस एल्बम की सफलता ने अदनान सामी को संगीत जगत में एक चमकता सितारा बना दिया। अदनान बॉलीवुड में लगातार सक्रिय रहे और अब तक 114 से ज्यादा फिल्मों में गा चुके हैं। अदनान सामी भले ही पाकिस्तानी मूल के रहे हों, लेकिन उन्होंने वहां की सत्ता और नीतियों की हमेशा खुलकर आलोचना की है। पाकिस्तान की दोगली नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले अदनान ने साल 2016 में भारत की नागरिकता ग्रहण कर ली और पाकिस्तान को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। (फोटो साभार-Instagram@adnansamiworld)
5/6Image Source : Instagram@adnansamiworld
आज वे मुंबई में रहते हैं और बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने के साथ-साथ देश-विदेश में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट्स में भी परफॉर्म करते हैं। संगीत जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। अदनान सामी ने अब तक चार बार शादी की है। पहली शादी उन्होंने 1993 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 1997 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2001 में अदनान ने अरब सबा गलादरी से दूसरी शादी की, मगर यह भी सिर्फ तीन साल चली और 2004 में दोनों अलग हो गए। (फोटो साभार-Instagram@adnansamiworld)
6/6Image Source : Instagram@adnansamiworld
दिलचस्प बात ये रही कि तलाक के बाद भी दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बना रहा। साल 2008 में जब सबा मुंबई आईं, तो अदनान ने एक बार फिर उनसे निकाह किया, लेकिन यह रिश्ता भी सिर्फ एक साल ही टिक पाया और 2009 में फिर से तलाक हो गया। इसके बाद 2010 में अदनान ने रोया समी खान से शादी की। अब अदनान और रोया एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी साझा करते हैं। (फोटो साभार-Instagram@adnansamiworld)