1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. भारत की जीत के बाद हार्दिक पांड्या के सिर चढ़ा प्यार का खुमार, मैदान में ही हुए रोमांटिक, नई गर्लफ्रेंड ने किया किस

भारत की जीत के बाद हार्दिक पांड्या के सिर चढ़ा प्यार का खुमार, मैदान में ही हुए रोमांटिक, नई गर्लफ्रेंड ने किया किस

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Mar 09, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 12:41 pm IST
भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत ने न केवल खेल प्रेमियों को झूमने पर मजबूर किया, बल्कि मैदान पर हार्दिक पांड्या और उनकी पार्टनर माहिका शर्मा भी खूब एंजॉय करते नजर आए। दोनों के बीच साझा किए गए कई रोमांटिक पलों ने भी सुर्खियां बटोर लीं।
1/9 Image Source : PTI

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देने के बाद, हार्दिक की खुशी तब दोगुनी हो गई जब माहिका ने मैदान पर पहुंचकर उन्हें जीत की बधाई दी। दोनों साथ में डांस करते भी दिखे। इसके अलावा माहिका ने हार्दिक को किस भी किया।
2/9 Image Source : PTI

जैसे ही भारत ने अपना तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता, माहिका शर्मा दौड़कर मैदान पर पहुंचीं और हार्दिक को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उनके बीच की केमिस्ट्री और माहिका का हार्दिक को किस करना कैमरों में कैद हो गया।
3/9 Image Source : PTI

जीत के बाद एक इंटरव्यू में हार्दिक ने माहिका को अपना लकी चार्म बताते हुए कहा कि उनके आने के बाद से उनकी जिंदगी में सिर्फ जीत का सिलसिला चल रहा है। हार्दिक ने अपनी कड़ी मेहनत और खामोशी से किए गए संघर्ष का श्रेय देते हुए इस ट्रॉफी को अपने विश्वास का सबूत बताया। इस बीच दोनों का किसिंग मोमेंट सामने आया जब माहिका ने हार्दिक के गाल पर किस दी।
4/9 Image Source : PTI

मैदान पर साथ टहलने और हाथ में हाथ डालकर जीत का आनंद लेने के बाद माहिका ने इंस्टाग्राम पर भी हार्दिक के प्रति अपना गर्व व्यक्त किया। उन्होंने हार्दिक की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें 'द मैन, द मिथ, द लेजेंड' बताया। माहिका पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टैंड्स में मौजूद रहीं और हर मैच में टीम इंडिया और हार्दिक का हौसला बढ़ाती नजर आईं। उन्होंने इस दौरान डार्क ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की। वो काफी स्लीक और क्लासी लग रही थीं।
5/9 Image Source : PTI

बता दें, मुंबई में हुई बीते मैच में भी माहिका हार्दिक पांड्या को चियर अप करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ हार्दिक का बेटा अगस्त्य भी नजर आया था। माहिका,अगस्त्य को संभलती और ख्याल रखती नजर आईं। मैच खत्म होने के बाद वो बेटे को अपने साथ ही हाथ पकड़कर ले गईं। इन झलकियों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं और लोगों बेटे की परवरिश की तारीफ की। इसके साथ ही माहिका की भी काफी तारीफ हुई। लोगों ने दोनों की बॉन्ड को पसंद किया।
6/9 Image Source : PTI

हार्दिक और 25 वर्षीय मॉडल-अभिनेत्री माहिका शर्मा के रिश्ते की शुरुआत साल 2025 में हुई थी। इस साल की शुरुआत में हार्दिक ने एक जन्मदिन पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया था। गौरतलब है कि हार्दिक ने इससे पहले 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा अगस्त्य है।
7/9 Image Source : PTI

2024 में नताशा से तलाक के बाद हार्दिक अब अपनी जिंदगी के नए अध्याय में माहिका के साथ खुश नजर आ रहे हैं, जबकि वे अपने बेटे अगस्त्य की सह-परवरिश की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं।
8/9 Image Source : PTI
2024 में नताशा से तलाक के बाद हार्दिक अब अपनी जिंदगी के नए अध्याय में माहिका के साथ खुश नजर आ रहे हैं, जबकि वे अपने बेटे अगस्त्य की सह-परवरिश की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रविवार को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत अपने खिताब की रक्षा करने वाली और लगातार दो बार विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। हार्दिक पांड्या ने पिछले साल (2024) और इस साल (2026), दोनों ही वर्ल्ड कप अभियानों में ऑलराउंडर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
9/9 Image Source : PTI

Advertisement