Published : Jul 16, 2025 01:16 pm IST, Updated : Jul 17, 2025 02:38 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन की अदाओं और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनका चेहरा काफी हद तक ऐश्वर्या से मेल खाता है? कुछ तो उनके लुक्स को रीक्रिएट कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा चुकी हैं। आइए जानते हैं उन हसीनाओं के बारे में, जिन्हें लोग ऐश्वर्या राय की हमशक्ल मानते हैं।
2/6Image Source : Instagram
ईरानी मॉडल महलाघा जबेरी का नाम सबसे पहले आता है जब बात ऐश्वर्या राय की हमशक्लों की होती है। महलाघा की शक्ल और आंखें काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलती-जुलती हैं। साल 2019 में जब वो भारत आईं, तब से उनके और ऐश्वर्या के लुक्स की तुलना शुरू हो गई थी। उनकी ड्रेसिंग स्टाइल और पोज़ भी अक्सर ऐश्वर्या से इंस्पायर्ड होते हैं।
3/6Image Source : Instagram
अमृता साजू, मलयालम सिनेमा से जुड़ी हैं, को भी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहा जाता है। उनकी आंखों और चेहरे की बनावट में काफी समानता है। ऐश्वर्या के एक लुक को रीक्रिएट करते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं।
4/6Image Source : Instagram
मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मानसी नाइक भी अपनी खूबसूरती और फीचर्स के चलते ऐश्वर्या से तुलना पा चुकी हैं। मानसी के एक्सप्रेशंस और मुस्कान ऐश्वर्या की याद दिलाते हैं। साल 2007 से एक्टिंग कर रहीं मानसी एक बेहतरीन डांसर भी हैं।
5/6Image Source : Instagram
जब स्नेहा उल्लाल ने साल 2005 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी’ से डेब्यू किया, तब उन्हें पहली बार ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी कहा गया। उनकी नीली आंखें और मासूम चेहरा लोगों को मिस वर्ल्ड की याद दिला देता था। हालांकि स्नेहा का फिल्मी करियर छोटा रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग अब भी बरकरार है।
6/6Image Source : Instagram
आमना इमरान, पेशे से मेडिकल प्रोफेशनल हैं, पाकिस्तान में रहती हैं और सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की हूबहू हमशक्ल कहलाई जाती हैं। उनकी तस्वीरें और रील्स जब-जब सामने आती हैं, लोग दंग रह जाते हैं। उनकी आंखें और फेस कट ऐश्वर्या से बेहद मेल खाते हैं।