आलिया-रणबीर ने नए घर में की बप्पा की पूजा, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक, नन्हीं राहा की कलाकारी ने लूट ली लाइमलाइट
आलिया-रणबीर ने नए घर में की बप्पा की पूजा, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक, नन्हीं राहा की कलाकारी ने लूट ली लाइमलाइट
आलिया भट्ट ने अपने नए घर में गणेश चतुर्थी की पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने बप्पा की पूजा से लेकर घरवालों के साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाई, जिसमें नन्हीं राहा ने सबका ध्यान खींच लिया।
Published : Sep 19, 2026 09:17 pm IST, Updated : Sep 19, 2026 09:17 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कुछ महीने पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे। अब इसी घर में कपल ने पहली गणेश चतुर्थी मनाई, जिसकी तस्वीरें आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूरा परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।
2/8Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में वह बप्पा के माथे पर तिलक लगाती नजर आ रही हैं। वहीं बप्पा के आस-पास फूलों और लाइट्स की खूबसूरत सजावट देखने को मिल रही है।
3/8Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने घर में बप्पा के स्वागत के लिए हुए खूबसूरत सजावट और आरती की भी झलक दिखाई, जिसमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर और खुद आलिया साथ-साथ बप्पा की आरती उतारते नजर आए।
4/8Image Source : Instagram/@aliaabhatt
वहीं एक तस्वीर में आलिया और रणवीर को बप्पा के आगे सिर झुकाए, हाथ जोड़कर प्रणाम करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरोंमें आलिया ने अपनी बेटी राहा का चेहरा छुपाकर रखा था।
5/8Image Source : Instagram/@aliaabhatt
कपूर परिवार में हुई गणेश चतुर्थी की पूजा में आलिया भट्ट की बहन शाहीन और मां सोनी राजदान भी शामिल हुई थीं, जिनकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।
6/8Image Source : Instagram/@aliaabhatt
एक तस्वीर में आलिया भट्ट बप्पा की भक्ति में डूबीं, आरती उतारती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत पीले रंग का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
7/8Image Source : Instagram/@aliaabhatt
एक अन्य तस्वीर में राहा को अपने मम्मी-पापा यानी आलिया-रणबीर और दादी नीतू कपूर के साथ बप्पा की पूजा करते देखा जा सकता है। जो सभी के साथ हाथ जोड़े बैठी नजर आईं।
8/8Image Source : Instagram/@aliaabhatt
इन तमाम तस्वीरों में राहा की उस तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसमें वह बप्पा की तस्वीर पेंट करती नजर आ रही हैं। पीले रंग का लहंगा-चोली पहने, बालों में पीले रंग के रबर बैंड्स लगाए, राहा एक तरफ बैठकर बप्पा की तस्वीर पेंट करती दिखीं और इस खूबसूरत पल को आलिया ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।