Published : Apr 09, 2025 01:26 pm IST, Updated : Apr 09, 2025 01:26 pm IST
1/7Image Source : Instagram
साउथ सिनेमा अपने बेहतरीन कंटेंट के साथ-साथ विवादों को लेकर भी चर्चा में रहा है। पिछले दिनों भी इंडस्ट्री के कई विवाद सामने आए। नयनतारा-धनुष के बीच की अनबन से लेकर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी तक कई विवाद गहराए रहे। साउथ सिनेमा के कई कलाकारों की निजी जिंदगी पर भी विवाद खड़े हो चुके हैं। इस लिस्ट में अभिनेत्री अमाला पॉल का नाम भी शामिल है।
2/7Image Source : Instagram
अमाला पॉल को दीपिका पादुकोण की हमशक्ल भी कहा जाता है। अमाला का चेहरा काफी हद तक दीपिका से मिलता है। अमाला पॉल कई वजहों से चर्चा में रह चुकी हैं, जिनमें से एक उनकी फिल्म का एक सीन और उनकी मैरिड लाइफ भी शामिल है। अमाला पॉल फिल्म 'आदाई' के बोल्ड सीन की वजह से काफी चर्चा में रही थीं। इस सीन के चलते अमाला पर एमएके की नेता राजेश्वरी ने फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि फिल्म न्यूडिटी को प्रमोट कर रही है।
3/7Image Source : Instagram
दरअसल, फिल्म में एक न्यूड सीन भी था, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था। अमाला ने भी इस पूरे विवाद पर बात की थी और कहा था कि लोगों को फिल्म देखने से पहले जज करने की आदत होती है। इस फिल्म को लेकर दावा किया गया था कि ये सत्य घटना पर आधारित है। अमाला बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'भोला' में अजय देवगन संग काम किया था।
4/7Image Source : Instagram
अमाला पॉल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। अभिनेत्री ने 2014 में फिल्म निर्माता एएल विजय से शादी की थी, लेकिन शादी के 3 साल बाद यानी 2017 में ही दोनों का तलाक हो गया।
5/7Image Source : Instagram
एएल विजय से तलाक के बाद अभिनेत्री ने 2023 में अपनी दूसरी शादी से सबको हैरान कर दिया और उससे भी बड़ा झटका लोगों को तब लगा, जब अभिनेत्री ने दूसरी शादी के 2 ही महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया।
6/7Image Source : Instagram
अमाला पॉल साल 2023 में अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड जगत देसाई से शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने कोच्चि में एक निजी समारोह में शादी कर ली। नवंबर में शादी के बाद अमाला ने जनवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया।
7/7Image Source : Instagram
उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसने सबको हैरान कर दिया। इन तस्वीरों और प्रेग्नेंसी को लेकर भी एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया। मई 2024 में बेटे ने इलाइ को जन्म दिया, जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग शेयर की।