1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. सहेली की शादी में अप्सरा बनीं अनन्या पांडे, दिखाए 5 एक से बढ़कर एक लुक, बिग बी की नातिन ने दी कड़ी टक्कर

सहेली की शादी में अप्सरा बनीं अनन्या पांडे, दिखाए 5 एक से बढ़कर एक लुक, बिग बी की नातिन ने दी कड़ी टक्कर

Written By: Priya Shukla
Published : Nov 09, 2025 11:38 am IST,  Updated : Nov 09, 2025 11:38 am IST
अनन्या पांडे पिछले दिनों अपने लुक्स को लेकर खूब चर्चा में रहीं। खासतौर पर अपने टैन बॉडी लुक के चलते तो वह हर तरफ सुर्खियों में आ गईं। उनका बीच वेकेशन के बाद 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर वाला अंदाज हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना रहा। अब अनन्या एक बार फिर अपने अंदाज और लुक्स को लेकर चर्चा में हैं।
1/8 Image Source : Instagram/@ananyapanday
अनन्या पांडे पिछले दिनों अपने लुक्स को लेकर खूब चर्चा में रहीं। खासतौर पर अपने टैन बॉडी लुक के चलते तो वह हर तरफ सुर्खियों में आ गईं। उनका बीच वेकेशन के बाद 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर वाला अंदाज हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना रहा। अब अनन्या एक बार फिर अपने अंदाज और लुक्स को लेकर चर्चा में हैं।
पिछले दिनों अनन्या पांडे अपनी दोस्त दीया श्रॉफ और मिहिर माधवानी की शादी में शामिल हुई थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में अनन्या पांडे एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई दीं, जिनकी अब हर तरफ चर्चा है।
2/8 Image Source : Instagram/@ananyapanday
पिछले दिनों अनन्या पांडे अपनी दोस्त दीया श्रॉफ और मिहिर माधवानी की शादी में शामिल हुई थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में अनन्या पांडे एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई दीं, जिनकी अब हर तरफ चर्चा है।
इन तस्वीरों में अनन्या कहीं अपनी दोस्त को हल्दी लगाती दिखीं तो कहीं दोस्तों के साथ मस्ती करते। उनके साथ और भी कई स्टारकिड इस शादी का हिस्सा बने थे। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी इस शादी का हिस्सा थे।
3/8 Image Source : Instagram/@ananyapanday
इन तस्वीरों में अनन्या कहीं अपनी दोस्त को हल्दी लगाती दिखीं तो कहीं दोस्तों के साथ मस्ती करते। उनके साथ और भी कई स्टारकिड इस शादी का हिस्सा बने थे। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी इस शादी का हिस्सा थे।
अनन्या ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में उन्हें शिखर पहाड़िया के साथ पोज देते और ट्विनिंग करते देखा गया। अन्या और शिखर की इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। दोनों ही फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों में नजर आए। अनन्या ने जहां बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी तो वहीं शिखर सेम कलर की एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी में नजर आए।
4/8 Image Source : Instagram/@ananyapanday
अनन्या ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में उन्हें शिखर पहाड़िया के साथ पोज देते और ट्विनिंग करते देखा गया। अन्या और शिखर की इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। दोनों ही फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों में नजर आए। अनन्या ने जहां बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी तो वहीं शिखर सेम कलर की एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी में नजर आए।
वहीं एक जगह अनन्या को शॉर्ट एनिमल प्रिंट वाली ड्रेस में देखा गया, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं एक इवेंट के लिए अनन्या ने किसी डिज्नी प्रिंसेस जैसी कॉरसेट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
5/8 Image Source : Instagram/@ananyapanday
वहीं एक जगह अनन्या को शॉर्ट एनिमल प्रिंट वाली ड्रेस में देखा गया, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं एक इवेंट के लिए अनन्या ने किसी डिज्नी प्रिंसेस जैसी कॉरसेट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
लेकिन, एक स्टारकिड जो अनन्या पर भारी पड़ती दिखीं, वह थीं अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, जिन्होंने अपनी सहेली की शादी में क्रीमिश टोन, सुनहरे और सिल्वर गोटा पट्टी वाला लहंगा पहना था अपनी सादगी और खूबसूरत अंदाज से नव्या नंदा ने हर किसी को इंप्रेस किया। नव्या का ये देसी रूप फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
6/8 Image Source : instagram/@navyananda
लेकिन, एक स्टारकिड जो अनन्या पर भारी पड़ती दिखीं, वह थीं अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, जिन्होंने अपनी सहेली की शादी में क्रीमिश टोन, सुनहरे और सिल्वर गोटा पट्टी वाला लहंगा पहना था अपनी सादगी और खूबसूरत अंदाज से नव्या नंदा ने हर किसी को इंप्रेस किया। नव्या का ये देसी रूप फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
अनन्या ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके जिस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह था उनका रामा ग्रीन लहंगा। अनन्या ने एक डीप नेक वेस्ट लेंथ वाली चोली पहनी थी, जिसमें फ्रंट कट था और इसका स्कर्ट भी काफी प्यारा था। अनन्या का ये लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया।
7/8 Image Source : Instagram/@ananyapanday
अनन्या ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके जिस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह था उनका रामा ग्रीन लहंगा। अनन्या ने एक डीप नेक वेस्ट लेंथ वाली चोली पहनी थी, जिसमें फ्रंट कट था और इसका स्कर्ट भी काफी प्यारा था। अनन्या का ये लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस कार्तिक के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी, इससे पहले दोनों 'पति, पत्नी और वो' में भी साथ नजर आ चुके हैं।
8/8 Image Source : Instagram/@ananyapanday

Advertisement