1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. अंकिता लोखंडे के पति हैं अकूत संपत्ति के मालिक, एक्ट्रेस ने दिखाई विक्की जैन की रईसी की झलक

अंकिता लोखंडे के पति हैं अकूत संपत्ति के मालिक, एक्ट्रेस ने दिखाई विक्की जैन की रईसी की झलक

Written By: Priya Shukla
Published : Apr 21, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 02:59 pm IST
अंकिता लोखंडे भी अब उन सितारों की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं, जो यूट्यूब पर एक्टिव हैं। एक्ट्रेस नई-नई व्लॉगर बनी हैं। उन्होंने ANVI नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जो उनके और उनके पति विक्की जैन के इनीशियल्स से मिलकर बना है। कपल के फैन भी इन्हें प्यार से इसी नाम से बुलाते हैं।
1/7 Image Source : Instagram

अंकिता इस चैनल पर अक्सर अपनी और अपने परिवार से जुड़ी अपडेट फैंस संग शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अंकिता अपने ससुराल में हैं, ऐसे में उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को अपने ससुराल की भी सैर कराई। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति विक्की जैन के घर की झलक फैंस को दिखाई है।
2/7 Image Source : Instagram
अंकिता इस चैनल पर अक्सर अपनी और अपने परिवार से जुड़ी अपडेट फैंस संग शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अंकिता अपने ससुराल में हैं, ऐसे में उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को अपने ससुराल की भी सैर कराई। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति विक्की जैन के घर की झलक फैंस को दिखाई है।
अंकिता ने वर्कआउट के साथ अपने व्लॉग की शुरुआत की और फिर बताया कि वह अपने पति विक्की जैन के फार्म हाउस जा रही हैं। उन्होंने फैंस को फार्महाउस के बाहर का दौरा भी करवाया। वीडियो में उन्होंने दिखाया कि कैसे यहां नैचुलर तरीके से सब्जियां और फल उगाए जाते हैं। उनके यहां ब्रोकली, लौकी से लेकर चीकू, अनार तक सब उगाए जाते हैं।
3/7 Image Source : Instagram

इसके बाद अंकिता ने अपने पति यानी विक्की जैन के परिवार द्वारा चलाए जा रहे इंटरनेशनल स्कूल की भी झलक फैंस को दिखाई और फिर डेंटल कॉलेज के बारे में भी फैंस को बताया।
4/7 Image Source : Instagram
इसके बाद अंकिता ने अपने पति यानी विक्की जैन के परिवार द्वारा चलाए जा रहे इंटरनेशनल स्कूल की भी झलक फैंस को दिखाई और फिर डेंटल कॉलेज के बारे में भी फैंस को बताया।
इसी दौरान अंकिता की उनकी सास और जेठानी के साथ की बॉन्डिंग देखने को भी मिलती है। तीनों आपस में खूब मस्ती-मजाक करते दिखाई देते हैं। इस दौरान अभिनेत्री के पति विक्की जैन भी उनके साथ मौजूद होते हैं।
5/7 Image Source : Instagram
इसी दौरान अंकिता की उनकी सास और जेठानी के साथ की बॉन्डिंग देखने को भी मिलती है। तीनों आपस में खूब मस्ती-मजाक करते दिखाई देते हैं। इस दौरान अभिनेत्री के पति विक्की जैन भी उनके साथ मौजूद होते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रहे हैं। शो में दोनों की नोंक-झोंक फैंस को खूब पसंद आती है। अपनी केमेस्ट्री और तकरार को लेकर ये कपल हमेशा फैंस के बीच छाया रहता है।
6/7 Image Source : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रहे हैं। शो में दोनों की नोंक-झोंक फैंस को खूब पसंद आती है। अपनी केमेस्ट्री और तकरार को लेकर ये कपल हमेशा फैंस के बीच छाया रहता है।
इससे पहले दोनों बिग बॉस में भी साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों के बीच खूब तकरार देखने को मिली थी। अंकिता ने शो के दौरान बताया था कि वह अपने पति यानी विक्की जैन के चलते इस शो में आई हैं।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement