इंडिया कुटूर वीक 2026 में अर्पिता मेहता का डेब्यू, पारंपरिक परिधान में लगाया मॉडर्न तड़का
इंडिया कुटूर वीक 2026 में अर्पिता मेहता का डेब्यू, पारंपरिक परिधान में लगाया मॉडर्न तड़का
अर्पिता मेहता ने हुंडई इंडिया कुटूर वीक 2026 में अपना पहला कॉउचर कलेक्शन लॉन्च किया, जिसमें उन्होंने पुरानी कलाओं और पारंपरिक कपड़ों को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया।
Published : Jul 27, 2026 11:43 pm IST, Updated : Jul 27, 2026 11:43 pm IST
1/7Image Source : FDCI
फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता ने FDCI की पहल और Nexxus New York के साथ मिलकर हुंडई इंडिया कुटूर वीक 2026 में अपना पहला कॉउचर कलेक्शन 'सेरेमोनियल' लॉन्च किया। यह कलेक्शन भारत की पारंपरिक टेक्सटाइल और कारीगरी को आधुनिक अंदाज़ में पेश करता है। इसका संदेश है कि हमारी पुरानी कलाएं समय के साथ बदलती रहती हैं और आज की महिलाओं की पसंद और जीवनशैली के साथ आगे बढ़ती हैं।
2/7Image Source : FDCI
अर्पिता मेहता अपने रंगीन डिजाइन, बारीक कढ़ाई और मॉडर्न स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। 'सेरेमोनियल' उनके करियर का एक खास कलेक्शन है। इस कलेक्शन में बांधनी, बनारसी और टिश्यू जैसे पारंपरिक कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है। पहली बार इसमें कांथा कढ़ाई को भी शामिल किया गया है। इन सभी पारंपरिक कलाओं को उनकी असली खूबसूरती बनाए रखते हुए नए डिज़ाइन और मॉडर्न सिल्हूट के साथ पेश किया गया है।
3/7Image Source : FDCI
कलेक्शन में अर्पिता का सिग्नेचर मिरर वर्क और विंटेज स्टाइल से प्रेरित जेमस्टोन एम्ब्रॉयडरी भी देखने को मिली, जिसने हर आउटफिट को खास और आकर्षक बनाया। 'सेरेमोनियल' यह दिखाता है कि आज के समय में खास मौके और समारोह सिर्फ परंपराओं तक सीमित नहीं हैं। वे हर महिला की अपनी पसंद, पहचान और स्टाइल को भी दर्शाते हैं।
4/7Image Source : FDCI
अर्पिता मेहता के पहले कॉउचर कलेक्शन 'सेरेमोनियल' में भारतीय पारंपरिक कपड़ों को नए और मॉडर्न अंदाज में पेश किया गया। इस कलेक्शन में खूबसूरत लहंगे, साड़ियां, कोर्सेट ब्लाउज, मॉडर्न ड्रेप्स और खास मौकों के लिए तैयार किए गए कई तरह के आउटफिट शामिल थे। ये कपड़े उन महिलाओं के लिए बनाए गए हैं जो परंपरा को पसंद करती हैं, लेकिन अपने स्टाइल में आधुनिकता भी चाहती हैं। हर डिजाइन में सुंदर कारीगरी के साथ आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
5/7Image Source : FDCI
कलेक्शन के रंग भी इसकी खासियत रहे। इसमें कोकोनट, रोज टैन, सेज, सीफ़ोम और टील जैसे हल्के रंगों के साथ गहरे वॉयलेट और सिंदूरी लाल रंगों का इस्तेमाल किया गया। बारीक कढ़ाई और सुंदर डिजाइन ने हर आउटफिट को अलग और आकर्षक बनाया।
6/7Image Source : FDCI
शो का सेट भी बहुत खास था। इसे 1970 और 1980 के दशक के स्टाइल से प्रेरित होकर तैयार किया गया। FDCI इंडिया कॉउचर वीक में अपने पहले शोकेस के बारे में बात करते हुए अर्पिता मेहता ने कहा, 'इंडिया कॉउचर वीक में 'सेरेमोनियल' (CEREMONIAL) को पेश करना हमारे लिए एक बहुत ही खास उपलब्धि थी।'
7/7Image Source : FDCI
उन्होंने आगे कहा- 'हर क्राफ्ट, हर सिल्हूट और हर डिटेल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया था कि वह आज की महिलाओं के जश्न मनाने के तरीके को दिखाए, जो परंपरा से जुड़ी हैं लेकिन अपने अंदाज़ में पूरी तरह से निजी हैं। रनवे पर उस पूरी दुनिया को एक साथ देखना बेहद संतोषजनक था। मैं FDCI और उन सभी लोगों की आभारी हूं जिन्होंने इस विज़न को साकार करने में मदद की।'