1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'ये हनुमान जी का आशीर्वाद है', हेमा मालिनी 'हनुमान अंश' की सफलता से हुईं खुश, 'सीधी-सादी' लड़की की हुईं मुरीद

'ये हनुमान जी का आशीर्वाद है', हेमा मालिनी 'हनुमान अंश' की सफलता से हुईं खुश, 'सीधी-सादी' लड़की की हुईं मुरीद

'हनुमान अंश' की सफलता पर हेमा मालिनी ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने फिल्म बनाने को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की भी तारीफ की और उनके नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से होते हुए भी इतनी शानदार फिल्म बनाने के लिए उनकी तारीफ की है।

Written By: Priya Shukla
Published : Sep 09, 2026 10:26 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 10:26 pm IST
इन दिनों हर तरफ 'हनुमान अंश' के ही चर्चे हैं। मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की सफलता ने कई बॉलीवुड दिग्गजों को भी चौंका दिया है। जहां शुरुआती हफ्ते में ये फिल्म लाखों की कमाई तक ही सीमित थी, धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता ऐसे बढ़ी कि प्रति दिन करोड़ों में कमाई करने लगी। अब बीजेपी एमपी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है।
1/6 Image Source : ig/dreamgirlhemamalini/anupriyanagar2709
इन दिनों हर तरफ 'हनुमान अंश' के ही चर्चे हैं। मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की सफलता ने कई बॉलीवुड दिग्गजों को भी चौंका दिया है। जहां शुरुआती हफ्ते में ये फिल्म लाखों की कमाई तक ही सीमित थी, धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता ऐसे बढ़ी कि प्रति दिन करोड़ों में कमाई करने लगी। अब बीजेपी एमपी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' की सफलता पर बात की और इसे बजरंगबली का आशीर्वाद बताया। हेमा मालिनी ने प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की के बारे में भी बात की और नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होते हुए भी इतनी शानदार फिल्म बनाने के लिए उनकी तारीफ की।
2/6 Image Source : ig/dreamgirlhemamalini/anupriyanagar2709
मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' की सफलता पर बात की और इसे बजरंगबली का आशीर्वाद बताया। हेमा मालिनी ने प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की के बारे में भी बात की और नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होते हुए भी इतनी शानदार फिल्म बनाने के लिए उनकी तारीफ की।
'हनुमान अंश’ की सफलता पर बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा- 'मथुरा में हनुमान जी और नीम करौली बाबा का मंदिर है। मैं अक्सर वहां जाती हूं। आज मैं बहुत खुश हूं कि बाबा नीम करौली पर फिल्म बनी है और इसे इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म सुपरहिट रही है। ये हनुमान जी का आशीर्वाद है।'
3/6 Image Source : instagram/@dreamgirlhemamalini
'हनुमान अंश’ की सफलता पर बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा- 'मथुरा में हनुमान जी और नीम करौली बाबा का मंदिर है। मैं अक्सर वहां जाती हूं। आज मैं बहुत खुश हूं कि बाबा नीम करौली पर फिल्म बनी है और इसे इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म सुपरहिट रही है। ये हनुमान जी का आशीर्वाद है।'
प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की तारीफ करते हुए हेमा मालिनी ने कहा- 'जिन्होंने ये फिल्म बनाई है वह एक आम और सीधी-सादी लड़की हैं। उन्हें तो ये भी नहीं पता कि फिल्म कैसे बनती है। लेकिन, उन्हीं के योगदान के चलते इतनी अच्छी फिल्म बनी है।हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक है, मैं भी ये फिल्म देखना चाहती हूं।'
4/6 Image Source : ig/dreamgirlhemamalini/anupriyanagar2709
प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की तारीफ करते हुए हेमा मालिनी ने कहा- 'जिन्होंने ये फिल्म बनाई है वह एक आम और सीधी-सादी लड़की हैं। उन्हें तो ये भी नहीं पता कि फिल्म कैसे बनती है। लेकिन, उन्हीं के योगदान के चलते इतनी अच्छी फिल्म बनी है।हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक है, मैं भी ये फिल्म देखना चाहती हूं।'
बता दें, हेमा मालिनी से पहले वरुण धवन, आदित्य धर और प्रीति जिंटा ‘हनुमान अंश’ की तारीफ कर चुके हैं। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपनी भक्ति-भाव वाली थीम, भगवान हनुमान और नीम करौली बाबा के चित्रण को लेकर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
5/6 Image Source : Instagram/@anupriyanagar2709
बता दें, हेमा मालिनी से पहले वरुण धवन, आदित्य धर और प्रीति जिंटा ‘हनुमान अंश’ की तारीफ कर चुके हैं। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपनी भक्ति-भाव वाली थीम, भगवान हनुमान और नीम करौली बाबा के चित्रण को लेकर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
'हनुमान अंश' एक छोटे बजट में बनी आध्यात्मिक फिल्म है, जो नी करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। करीब 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की सफलता ने सबको चौंका दिया है। हाल ही में फिल्म की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की और उन्हें फिल्म के कुछ खास हिस्से भी दिखाए, जिनमें नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े प्रसंग शामिल हैं।
6/6 Image Source : Instagram/@CMOfficeUP

Advertisement