Published : Sep 11, 2025 01:33 pm IST, Updated : Sep 11, 2025 01:33 pm IST
1/6Image Source : Instagram@baseer_bob
बिग बॉस-19 अपने चरम पर है और रोजाना मजेदार झगड़ों के साथ रिश्तों के नए समीकरण देखने को मिलते हैं। घर में अपनी दावेदारी ठोक रहे कंटेस्टेंट बसीर अली भी अपनी फ्लर्टिंग को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। लेकिन हाल ही में बसीर की फ्लर्टिंग उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर ला चुकी है। दरअसल हाल ही में बसीर ने ऐसी हरकत की जिसे देखकर बिग बॉस फैन्स उन्हें प्लेबॉय बुलाने लगे। आइये जानते हैं पूरी डिटेल्स। (फोटो साभार-Instagram@baseer_bob)
2/6Image Source : Instagram@baseer_bob
बसीर अली बिग बॉस-19 के सबसे धाकॉड़ कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। अब तक घर में अपनी बुलंद आवाज से लोगों फैन्स को खुश कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही बसीर ने हाल ही में पोलेंड की रहने वाली एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक के साथ फ्लर्ट किया है। (फोटो साभार-Instagram@baseer_bob)
3/6Image Source : Instagram@baseer_bob
जिसमें बसीर अपने चार्मिंग अंदाज में नतालिया पर प्यार के डोरे डालते नजर आए। जिसे देखकर फैन्स गुस्से से भड़क गए और उन्हें प्लेबॉय तक कह डाला। दरअसल बसीर अली बिग बॉस-19 में पहले दिन से ही अपनी अलग पहचान कायम करने की कोशिश में जुटे हैं। बसीर ने सबसे पहले फरहाना भट्ट पर भी अपने प्यार के पैंतरे चलाने की कोशिश की थी। शुरू से ही फरहाना के साथ बसीर लगातार फ्लर्ट करते रहे। (फोटो साभार-Instagram@baseer_bob)
4/6Image Source : Instagram@baseer_bob
अब फहाना के साथ नतालिया पर भी बसीर ने प्यार के डोरे डाले तो फैन्स का माथा चटक गया और उन्हें खरी-खोटी सुना डाली। बता दें कि बीते रोज के एपिसोड में बिग बॉस-19 के घर में बीबी क्लासेस नाम की एक्टिविटी कराई गई थी। जिसमें जीशान कादरी ने सबसे पहले बतौर टीचर शुरुआत की और अभिषेक बजाज ने बतौर पीटी टीचर की आखिरी जिम्मेदारी निभाई। (फोटो साभार-Instagram@baseer_bob)
5/6Image Source : Instagram@baseer_bob
अब बिग बॉस अपने पीक पर पहुंचने वाला है। अब जल्द ही बिग बॉस-19 के घर से कंटेस्टेंट्स के निकलने का सिलसिला शुरू होने वाला है। इस हफ्ते वीकेंड के वॉर पर सलमान खान बतौर होस्ट नहीं दिखेंगे। (फोटो साभार-Instagram@baseer_bob)
6/6Image Source : Instagram@baseer_bob
बल्कि उनकी जगह अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे अक्षय कुमार और अरशद वारसी यहां स्टेज संभालेंगे। दोनों की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दोनों बिग बॉस-19 के सेट पर पहुंचने वाले हैं। (फोटो साभार-Instagram@baseer_bob)