Published : Jan 02, 2025 10:12 am IST, Updated : Jan 02, 2025 10:29 am IST
1/6Image Source : Instagram
साल 2024 में बॉलीवुड फिल्में कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। सालभर की टॉप-5 कमाऊ फिल्मों की बात की जाएगी तो केवल 'स्त्री-2' ही इस लिस्ट में जगह बना पाई है। वहीं इस लिस्ट में 4 फिल्में साउथ इंडस्ट्री की रही हैं। साल 2024 में बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में भी रहीं जिनमें सुपरस्टार्स का जोर लगाया गया और करोड़ों रुपयों के बजट से फिल्म बनाई गई। लेकिन ये फिल्में जब सिनेमाघरों में रिलीज हुईं तो इनका बाजा फट गया और महाफ्लॉप रहीं। इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बचाने के लिए सुपरस्टार्स की स्टारडम भी औंधे मुह गिरी। इन फिल्मों में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार जैसे दिग्गज स्टार्स के नाम शामिल हैं।
2/6Image Source : Instagram
बड़े मियां छोटे मियां: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' साल 2024 की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक रही है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म को 350 करोड़ रुपयों की लागत से बनाया गया था। लेकिन ये फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो मेकर्स को निराश कर गई। इस फिल्म का कलेक्शन 111 करोड़ रुपयों पर ही सिमट गया था। सुपरस्टार्स से सजी इस फिल्म ने कमाई के मामले में कोई खास कमाल नहीं दिखाया था। फिल्म को लेकर काफी बज भी रहा था। इसके बाद भी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का स्टारडम भी कोई खास काम नहीं आया था।
3/6Image Source : Instagram
सरफिरा: डायरेक्टर 'सुधा कोंगारा' की फिल्म 'सरफिरा' में अक्षय कुमार ने कमाल की एक्टिंग की थी। ये फिल्म भी एक दमदार कहानी के साथ आई थी और दर्शकों का दिमाग हिला गई थी। इसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान लीड रोल में नजर आई थीं। 80 करोड़ रुपयों के बड़े बजट से बनी इस फिल्म ने महज 30 करोड़ रुपयों की ही कमाई कर पाई थी।
4/6Image Source : Instagram
योद्धा: सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'योद्धा' बीते साल की धाकड़ एक्शन फिल्मों में से एक रही है। डायरेक्टर सागर आंबरे और पुष्कर ओझा की ये फिल्म भले ही एक्शन से भरपूर थी, लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक्शन की काफी तारीफें की गई थी। लेकिन 55 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने भारत में 35 करोड़ रुपयों की ही कमाई कर पाई थी। हालांकि इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 53 करोड़ रुपयों तक पहुंच गया था।
5/6Image Source : Instagram
मैदान: अजय देवगन और प्रियमणि स्टारर फिल्म 'मैदान' साल 2024 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। खूब तारीफें बटोरने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 250 करोड़ रुपयों के बड़े बजट से बनी थी। लेकिन फिल्म रिलीज के साथ ही महाफ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म ने दर्शकों को काफी इमोशनल कर दिया था। इसके बाद भी फिल्म की कमाई 53 करोड़ रुपयों पर ही सिमट कर रह गई थी।
6/6Image Source : Instagram
जिगरा: डायरेक्टर वासन बाला की फिल्म 'जिगरा' में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। लगभग 80 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में मेकर्स को निराश किया था। फिल्म ने कुल 29 करोड़ रुपयों का ही कलेक्शन कर पाया था। साथ ही आलिया भट्ट के नाम पर इस फिल्म को भी दर्शकों तक नहीं पहुंचाया जा सका था। फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में रही और रिलीज के बाद फ्लॉप हो गई।