'मुझ पर भद्दे कमेंट करके पैसे कमाए और जब काम मांगा तो...' कपिल शर्मा पर एक्ट्रेस के आरोप, जमकर निकाली भड़ास
'मुझ पर भद्दे कमेंट करके पैसे कमाए और जब काम मांगा तो...' कपिल शर्मा पर एक्ट्रेस के आरोप, जमकर निकाली भड़ास
बॉबी डार्लिंग अक्सर ही बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। अब बॉबी डार्लिंग ने कपिल शर्मा पर अपनी भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि उन्होंने कपिल से काम मांगा था, लेकिन कॉमेडियन ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया।
Published : Aug 26, 2025 01:46 pm IST, Updated : Aug 26, 2025 01:46 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@kapilsharma
बॉबी डार्लिंग ने 2000 के दशक की शुरुआत में अपना करियर शुरू किया था और इस दौरान उन्होंने अपने अलग-थलग अंदाज के लिए काफी सुर्खियां बटोरीं। लेकिन, पिछले कई सालों से वह पर्दे से गायब हैं। न तो ह किसी फिल्म में नजर आईं, न ही रियेलिटी शो या फिर किसी और शो में।
2/7Image Source : Instagram/@darlingbobby
पिछले दिनों बॉबी डार्लिंग ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में काम ना मिलने का दुख जाहिर किया था। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस से संपर्क किया, लेकिन उन्हें अब तक काम नहीं मिला। अब बॉबी डार्लिंग ने कॉमेडियन कपिल शर्मा पर भी कुछ ऐसे ही आरोप लगाए हैं।
3/7Image Source : Instagram/@darlingbobby
बॉबी डार्लिंग ने टेली मसाला के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने एक बार कॉमेडियन कपिल शर्मा से काम मांगा था, लेकिन कपिल ने उन्हें अब तक इसका जवाब नहीं दिया। बॉबी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ काम मांगा था, लेकिन कपिल उन्हें ऐसे इग्नोर कर रहे हैं जैसे उन्होंने भीख मांगी हो।
4/7Image Source : Instagram/@darlingbobby
बॉबी डार्लिंग ने काम न मिलने का दर्द बयां करते हुए कपिल शर्मा पर भड़ास निकाली और साथ ही उनके रेस्टोरेंट पर हुए हमले को लेकर भी तंज किया। उनके अनुसार, कपिल ने उनके नाम पर कॉमेडी की, उनकी मिमिक्री की और वाहवाही बटोरी, लेकिन काम देने के नाम पर उन्हें इग्नोर कर दिया।
5/7Image Source : Instagram/@darlingbobby
बॉबी डार्लिंग ने कहा- 'कपिल शर्मा ने मेरी नकल की, मुझ पर गंदे-गंदे जोक्स मारे और खूब पैसे और नाम कमाया। लेकिन, जब मैंने कपिल से काम को लेकर मदद मांगी तो उन्होंने मुझे काम नहीं दिया।'
6/7Image Source : Instagram/@darlingbobby
बॉबी डार्लिंग आगे कहती हैं- 'कपिल शर्मा ने मुझे अब तक जवाब नहीं दिया, लेकिन भगवान ने रिप्लाई दे दिया। उसके कैफे पर अटैक हो रहा है ना। कोई देखे या ना देखे, भगवान देख रहा है। मैंने उससे काम मांगा था भीख नहीं। कुछ नहीं तो कम से कम प्यार से एक मैसेज कर देता कि अभी नहीं है, जब होगा बताऊंगा। लेकिन, उसने मुझे इग्नोर कर दिया।'
7/7Image Source : Instagram/@darlingbobby
बता दें, बॉबी डार्लिंग कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिनमें पेज 2, चलते-चलते, स्टाइल और क्या कूल हैं हम जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस 1 में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा बॉबी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं।