बेहिसाब शराब ने डुबा दी थी इज्जत, सुपरस्टार पिता के बेटे का महाफ्लॉप हुआ करियर
बेहिसाब शराब ने डुबा दी थी इज्जत, सुपरस्टार पिता के बेटे का महाफ्लॉप हुआ करियर
बॉबी देओल बॉलीवुड के उन चंद कलाकारों में से एक जिनका जलवा 90 के दशक से लेकर आज तक बरकरार है। लेकिन करियर के बीच में बॉबी की जिंदगी भी खूब उतार-चढ़ाव झेलती रही।
Published : Oct 09, 2025 08:19 pm IST, Updated : Oct 09, 2025 08:19 pm IST
1/6Image Source : Instagram@iambobbydeol
बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने साल 1995 में आई फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की थी। पिता धर्मेंद्र पहले से ही सुपरस्टार थे तो फिल्मी दुनिया में एंट्री हो गई। इसके बाद पहली फिल्म हिट होते ही बॉबी देओल भी अपने पिता और भाई की तरह फिल्मी दुनिया के स्टार बन गए। लेकिन चंद सालों में ही समय का पहिया ऐसा घूमा कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स होने लगीं और सारी स्टारडम एक बुरे अनुभव में बदल गई। इतना ही नहीं शराब की लत से जूझे और अपने बेटे के सामने ही इज्जत डुबा बैठे। लेकिन फिर बॉबी ने ऐसा कमबैक किया जो आज एक मिसाल बन गया है। आइये जानते हैं बॉबी देओल की इस पूरी जर्नी की कहानी। (फोटो साभार-Instagram@iambobbydeol)
2/6Image Source : Instagram@iambobbydeol
साल 1995 में बॉबी ने ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत हुई और फिल्म 'बरसात' में काम किया। फिल्म हिट हुई तो बॉबी और ट्विंकल का करियर चल निकला और दोनों को फिल्मों के ऑफर आने लगे। बॉबी ने भी गुप्त, और प्यार हो गया, करीब, सोल्जर, दिललगी, बादल, बिच्छू और आशिक जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ औसतन कमाई करने में सफल हुईं तो वहीं कुछ फ्लॉप हो गईं। (फोटो साभार-Instagram@iambobbydeol)
3/6Image Source : Instagram@iambobbydeol
इसके बाद भी बॉबी ने हिम्मत नहीं हारी और 2000 के दशक में कई और फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन 2000 के दशक में कई फिल्मों में काम करने के बाद भी बॉबी देओल को बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद मिलना बंद हो गया। (फोटो साभार-Instagram@iambobbydeol)
4/6Image Source : Instagram@iambobbydeol
धीरे-धीरे बॉबी देओल के करियर में ऐसा समय आया जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं और एक तरह से गायब हो गए। बॉबी ने इस दौरान कुछ हिट फिल्में भी दीं जिनमें अपने, यमला पगला दीवाना जैसी कहानियां शामिल हैं। इनमें बॉबी के साथ उनके भाई सनी देओल और पिता धर्मेंद्र भी अहम किरदारों में नजर आए। 2010 के दशक में बॉबी का करियर हिचकोले खाने लगा और उन्हें घर पर बैठना पड़ता था। (फोटो साभार-Instagram@iambobbydeol)
5/6Image Source : Instagram@iambobbydeol
बॉबी ने बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उनके बेटे ने एक बार पूछा था कि मां आप काम पर जा रही हो लेकिन पिता काम पर क्यों नहीं जाते। इस बात ने बॉबी को काफी प्रभावित किया था। इसी दौरान बॉबी को शराब की लत से भी जूझना पड़ा। बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे शराब की लत ने उन्हें काफी उदास और परेशान कर दिया था। (फोटो साभार-Instagram@iambobbydeol)
6/6Image Source : Instagram@iambobbydeol
इसके बाद बॉबी देओल को इन सभी समस्याओं से निकालने में सलमान खान ने मदद की और रेस-2 में कास्ट किया। इस फिल्म के लिए बॉबी ने धाकड़ बॉडी बनाई जो उन्हें एनिमल फिल्म में काफी मदद कर पाई। फिल्म एनिमल ने बॉबी के लिए सबकुछ बदल दिया। बॉबी को इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ विलेन का किरदार निभाने का मौका मिला और उन्होंने कमाल कर दिया। बस इस फिल्म के बाद बॉबी ने ऐसा कमबैक किया कि आज भी लोगों के लिए मिसाल बन गया। आज बॉबी बॉलीवुड के उन चंद सुपरस्टार्स में शामिल हैं जिनका जलवा 90 के दशक से आज तक बरकरार है। (फोटो साभार-Instagram@iambobbydeol)