इस साल मम्मी-पापा बने ये सितारे, अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की बारी
इस साल मम्मी-पापा बने ये सितारे, अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की बारी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी अपनी मम्मी-डैडी बनने जा रहे हैं। दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान भी कर दिया है। इसी साल दोनों खुशखबरी देंगे, लेकिन इनसे पहले भी कई कपल पेरेंट्स बन चुके हैं, चलिए एक नजर उन पर भी डालते हैं।
Published : Sep 23, 2025 02:38 pm IST, Updated : Sep 23, 2025 02:38 pm IST
1/7Image Source : Katrina kaif Instagram
बॉलीवुड में इस साल कई खूबसूरत कपल मम्मी पापा बने हैं और अब इनमें एक और नाम शामिल होने जा रहा है। ये कई और नहीं बल्कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हैं। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान कि जल्द ही उनके घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। दोनों के इस पोस्ट के साछ ही फैंस का इंतजार भी खत्म हुआ और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
2/7Image Source : Katrina kaif Instagram
अब कपल को भर-भर कर बधाई मिल रही हैं। कैटरीना ने बेबी बंप के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आए। दोनों ने अपने हालिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हम खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।'
3/7Image Source : kiara advani Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई 2025 को मुंबई में अपने पहले बच्चे एक बेटी का स्वागत किया। इस कपल ने एक भावुक पोस्ट के साथ आधिकारिक तौर पर इस खबर की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।'
4/7Image Source : Ishita dutta Instagram
वत्सल शेठ और इशिता दत्ता ने 10 जून 2025 को अपने दूसरे बच्चे, एक बेटी का स्वागत किया। कपल ने अस्पताल से एक पारिवारिक तस्वीर के साथ खुशखबरी साझा की, जिसमें उनकी नवजात बेटी उनके पहले बच्चे वायु के साथ थी, जिसका जन्म जुलाई 2023 में हुआ था।
5/7Image Source : amy jackson Instagram
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक 24 मार्च 2025 को ऑस्कर एलेक्जेंडर वेस्टविक नाम के एक बेटे के माता-पिता बने। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर के साथ यह खुशखबरी साझा की, जिसमें दोनों अपने नवजात शिशु को प्यार से गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे थे। यह पोस्ट प्यार और खुशी से भरी हुई थी और प्रशंसकों और दोस्तों ने उन्हें उनके नन्हे मेहमान के आगमन की हार्दिक शुभकामनाएं भेजीं।
6/7Image Source : athiya Shetty Instagram
अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी इसी साल पेरेंट्स बने हैं और दोनों ही पेरेंटहुड को काफी एंजॉय कर रहे हैं। मार्च में दोनों ने अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। बेटी के जिंदगी में आने से दोनों काफी उत्साहित थे और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की थी।
7/7Image Source : Ileana dcruse Instagram
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी बीते साल के अंत में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और वो इस साल जून के महीने में दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने अपनी दूसरी औलाद को जून के महीने में जन्म दिया जो कि बेटा है। एक्ट्रेस ने बेटे का नाम कीनू राफे डोलन रखा है।