Published : Nov 11, 2025 07:56 am IST, Updated : Nov 11, 2025 07:56 am IST
1/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिग्गज अभिनेता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने की खबर सोशल मीडिया पर फैली, देओल परिवार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई कि अब दिग्गज अभिनेता की हालत स्थिर है। दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार्स को धर्मेंद्र की चिंता सता रही है, जिसके चलते शाहरुख खान से लेकर सलमान खान सहित कई स्टार धर्मेंद्र की सेहत का जायजा लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं। चलिए जानते हैं कि अब तक कौन-कौन से स्टार धर्मेंद्र से मिलने पहुंच चुके हैं।
2/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
सलमान खान सोमवार की देर रात धर्मेंद्र की हालत का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे। धर्मेंद्र के साथ सलमान खान की बॉन्डिंग बिलकुल पिता और बेटे की तरह है, जिसके चलते जैसे ही सुपरस्टार को उनकी हालत का पता चला वह तुरंत अस्पताल पहुंचे और देओल परिवार से मिलकर धर्मेंद्र की सेहत का जायजा लिया।
3/7Image Source : Instagram/@iamsrk
धर्मेंद्र का हाल-चाल जानने के लिए शाहरुख खान भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। सुपरस्टार अपने बेटे आर्यन के साथ ही-मैन की हालत का जायजा लेने पहुंचे थे, इस दौरान देओल परिवार के सदस्य भी अस्पताल में ही मौजूद थे। शाहरुख शॉर्ट विजिट करके लौट गए। शाहरुख खान के दिल में धर्मेंद्र के लिए काफी सम्मान और प्यार है, जिसके चलते वह उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे।
4/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
धर्मेंद्र के स्वास्थ्य ने पूरे बॉलीवुड को चिंता में डाल दिया है। शाहरुख, सलमान के अलावा गोविंदा भी धर्मेंद्र की खराब सेहत का पता लगने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे, इस दौरान वह काफी परेशान और भावुक नजर आए। उन्होंने कुछ समय अस्पताल में बिताया और फिर वापस चले गए।
5/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
सनी देओल और बॉबी देओल के साथ काम कर चुकीं अमीषा पटेल देओल परिवार के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। ऐसे में उन्हें जैसे ही धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने का पता लगा, वह भी अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आईं। मुलाकात के बाद जब वापस आईं तो मीडिया से बात करने से भी इनकार कर दिया।
6/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
जब से धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं, पूरा देओल परिवार उनके साथ मौजूद है। सनी देओल के दोनों बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी अपने दादू का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान दोनों भाई काफी भावुक नजर आए।
7/7Image Source : Instagram/@dreamgirlhemamalini
सोमवार को हेमा मालिनी भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं। वह भी धर्मेंद्र का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं। बाद में हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी पिता का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं।