1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. राजघराने की बेटी, फाल्गुनी पाठक के गाने से हुई मशहूर, फिर विवादों के चलते गंवा बैठी सुनहरा करियर

राजघराने की बेटी, फाल्गुनी पाठक के गाने से हुई मशहूर, फिर विवादों के चलते गंवा बैठी सुनहरा करियर

Written By: Priya Shukla
Published : Jan 24, 2026 05:47 pm IST,  Updated : Jan 24, 2026 05:47 pm IST
हर साल हिंदी सिनेमा में कई नए चेहरे आते हैं, जिनमें से कुछ फिल्मी बैकग्राउंड से होते हैं तो कुछ कुछ आउटसाइडर्स। इनमें से कुछ तो अपनी छाप छोड़ते हैं वहीं कुछ गुमनामी में खो जाते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने करियर से ज्यादा निजी कारणों से चर्चा में रहे। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जो फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं और राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन, उनका करियर हमेशा उतार-चढ़ाव से भरा रहा।
1/7 Image Source : instagram/@riyasendv

हम बात कर रहे हैं रिया सेन की, जो शाही परिवार से आती हैं। रिया के पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से हैं। वह कूच बिहार की राजकुमारी इला देवी के बेटे और जयपुर की महारानी गायत्री देवी के भतीजे थे। वहीं रिया की मां मून मून सेन और दादी सुचित्रा सेन अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं।
2/7 Image Source : instagram/@riyasendv
हम बात कर रहे हैं रिया सेन की, जो शाही परिवार से आती हैं। रिया के पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से हैं। वह कूच बिहार की राजकुमारी इला देवी के बेटे और जयपुर की महारानी गायत्री देवी के भतीजे थे। वहीं रिया की मां मून मून सेन और दादी सुचित्रा सेन अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं।
रिया सेन, फाल्गुनी पाठक के एक गाने से सुर्खियों में आई थीं। इस गाने से लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने विभिन्न फिल्म उद्योगों में अपनी किस्मत आजमाई। रिया ने हिंदी, तमिल और बंगाली फिल्मों में काम किया। फिल्में आती-जाती रहीं, लेकिन फिल्मों से ज्यादा रिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं।
3/7 Image Source : instagram/@riyasendv
रिया सेन, फाल्गुनी पाठक के एक गाने से सुर्खियों में आई थीं। इस गाने से लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने विभिन्न फिल्म उद्योगों में अपनी किस्मत आजमाई। रिया ने हिंदी, तमिल और बंगाली फिल्मों में काम किया। फिल्में आती-जाती रहीं, लेकिन फिल्मों से ज्यादा रिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं।
रिया ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में कदम रख दिये थे। पर्दे पर उनकी पहली उपस्थिति उनकी असली मां मून मून सेन की बेटी के किरदार में थी, जो खुद अपने समय की एक बड़ी फिल्म स्टार थीं। बाद में उन्होंने फिल्म विषकन्या (1991) में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। फिर फाल्गुनी पाठक के मशहूर म्यूजिक वीडियो में अभिनय के बाद वह रातों-रात सुर्खियों में आ गईं।
4/7 Image Source : instagram/@riyasendv
रिया ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में कदम रख दिये थे। पर्दे पर उनकी पहली उपस्थिति उनकी असली मां मून मून सेन की बेटी के किरदार में थी, जो खुद अपने समय की एक बड़ी फिल्म स्टार थीं। बाद में उन्होंने फिल्म विषकन्या (1991) में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। फिर फाल्गुनी पाठक के मशहूर म्यूजिक वीडियो में अभिनय के बाद वह रातों-रात सुर्खियों में आ गईं।
बाद में, रिया ने 'स्टाइल' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जो एक बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 'झंकार बीट्स' फिल्म साइन की और ये फिल्म एक सरप्राइज हिट साबित हुई। जब रिया सफलता की सीढ़ी चढ़ रही थीं, तभी सबका ध्यान उनके निजी जीवन की ओर मुड़ गया। निजी जिंदगी से जुड़े एक विवाद ने उनके पूरे करियर को भी उथल-पुथल कर दिया।
5/7 Image Source : instagram/@riyasendv
बाद में, रिया ने 'स्टाइल' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जो एक बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 'झंकार बीट्स' फिल्म साइन की और ये फिल्म एक सरप्राइज हिट साबित हुई। जब रिया सफलता की सीढ़ी चढ़ रही थीं, तभी सबका ध्यान उनके निजी जीवन की ओर मुड़ गया। निजी जिंदगी से जुड़े एक विवाद ने उनके पूरे करियर को भी उथल-पुथल कर दिया।
रिया ने इन विवादों पर न तो स्पष्टीकरण दिया और न ही खंडन किया, जिससे जनता की दिलचस्पी और भी बढ़ गई। फिर उनकी डेटिंग लाइफ भी चर्चा में आ गई। उनके सबसे चर्चित रिश्तों में से एक अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ था। उस समय रिया और जॉन को अक्सर साथ देखा जाता था और उनकी केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
6/7 Image Source : instagram/@riyasendv
रिया ने इन विवादों पर न तो स्पष्टीकरण दिया और न ही खंडन किया, जिससे जनता की दिलचस्पी और भी बढ़ गई। फिर उनकी डेटिंग लाइफ भी चर्चा में आ गई। उनके सबसे चर्चित रिश्तों में से एक अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ था। उस समय रिया और जॉन को अक्सर साथ देखा जाता था और उनकी केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
दोनों की शादी की अफवाहें भी उठीं, लेकिन अपने करियर पर फोकस करने के लिए दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद उनका नाम अभिनेता अश्मित पटेल से जोड़ा गया, लेकिन दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। रिया की डेटिंग लाइफ सिर्फ फिल्मी हस्तियों तक ही सीमित नहींरही। उनका नाम क्रिकेट सितारों से भी जुड़ा।
7/7 Image Source : instagram/@riyasendv

Advertisement