सिनेमाघरों में इन दिनों 'वेलकम टू द जंगल' और 'मैं वापस आऊंगा' जैसी फिल्मों ने कब्जा जमा रखा है। लेकिन, अब नए महीने की शुरुआत के साथ दर्शकों के बीच नई फिल्मों का इंतजार भी शुरू हो चुका है। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर जुलाई महीने में कई शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक्शन-थ्रिलर से लेकर भक्तिभाव से भरी फिल्में भी इस महीने रिलीज हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं जुलाई 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में।
2/8Image Source : Instagram/@aliaabhatt
अल्फा- यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शिव रवैल द्वारा निर्देशित इस स्पाई-थ्रिलर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं और इनके साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं, जिसके चलते फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।
3/8Image Source : Instagram/@iamhumaq
बेबी डू डाई डू- हुमा कुरैशी और रचित सिंह स्टारर 'बेबी डू डाई डू' भी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर अल्फा के साथ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें हुमा कुरैशी नए अवतार में दिखाई देंगी। नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा फीमेल किलर की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।
4/8Image Source : Instagram/@viratkarrna
नागबंधम- विराट कर्णा और नाभा नतेश स्टारर माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म 'नागबंधम' भी लगातार सुर्खियों में है। ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में 3 जुलाई को ही रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक नामा हैं।
5/8Image Source : Instagram/@iamsunnydeol
इक्का- सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर 'इक्का' भी जुलाई में दर्शकों के बीच दस्तक दे रही है। ये कोर्टरूम ड्रामा 10 जुलाई को सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
6/8Image Source : Instagram/@ajaydevgn
धमाल 4- इंद्र कुमार द्वारा निर्देशत कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जुलाई में ही थिएटर में दस्तक देगी। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजली आनंद स्टारर ये फिल्म 10 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है।
7/8Image Source : Instagram/@dr.annukapoor
उत्तर दा पुत्तर- अन्नू कपूर स्टारर हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म अंकशास्त्र, ज्योतिष और वास्तु और कड़ी मेहनत जैसे विषयों के इर्द-गिर्द घूमती है। रविंदर सिवाच के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अन्नू कपूर के साथ रुखसार रहमान, नितिन अरोड़ा, सुमित गुलाटी और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
द इंडिया स्टोरी- चेतन डीके के निर्देशन में बनी 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर जब से जारी हुआ है, तभी से ये फिल्म चर्चा में है। फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कॉर्पोरेट घोटालों और खाद्य सुरक्षा मानकों में मौजूद कमियों को गहराई से पेश करने वाली ये फिल्म 24 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।