गौरव कपूर-कृतिका कामरा की शादी में लगा सितारों का मेला, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के स्टार्स ने बिखेरी चमक
गौरव कपूर-कृतिका कामरा की शादी में लगा सितारों का मेला, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के स्टार्स ने बिखेरी चमक
एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर आज, यानी 11 मार्च को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के सितारों का मेला देखने को मिला। फरहान अख्तर से जहीर खान तक कृतिका-गौरव की खुशी में शामिल होने पहुंचे।
Published : Mar 11, 2026 07:25 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 07:25 pm IST
1/8Image Source : instagram/@kkamra/viralbhayani
टीवी और ओटीटी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री कृतिका कामरा आज शादी के बंधन में बंध रही हैं। अभिनेत्री जाने-माने क्रिकेट प्रेजेंटर और एंकर गौरव कपूर के साथ आज यानी 11 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट इंडस्ट्री के नामी सेलिब्रिटी पहुंचे हैं। अब तक कृतिका और गौरव की झलक सामने नहीं आई है, लेकिन शादी में पहुंचे फरहान अख्तर, सोहा अली खान, जहीर खान और युवराज सिंह जैसे नामी सितारों ने जरूर अपने लुक से लाइमलाइट लूट ली।
2/8Image Source : viral bhayani
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान अपनी नन्हीं परी इनाया के साथ कृतिका और गौरव की शादी में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को सोहा ने हैवी कलरफुल चोकर और बिंदी के साथ कम्प्लीट किया।
3/8Image Source : viral bhayani
बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड स्टार फरहान अख्तर भी गौरव कपूर और कृतिका कामरा के वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनने पहुंचे। इस दौरान वह व्हाइट कुर्ते में नजर आए, जिस पर एलीफेंट प्रिंट था, जिस पर हर किसी की निगाहें अटक गईं।
4/8Image Source : viral bhayani
आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' और 'बॉर्डर 2' से सुर्खियां बटोरने वालीं आन्या सिंह भी अपनी दोस्त कृतिका के स्पेशल दिन का हिस्सा बनीं। वह सिंपल सी ब्लश पिंक कलर की साड़ी और गोल्डन कलर के ब्लाउज में गॉर्जियस लग रही थीं।
5/8Image Source : viral bhayani
मलाइका अरोडा की बहन और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा पति शकील लड़क के साथ गौरव और कृतिका की शादी में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट अनारकली सूट पहना था और शकील ब्लश पिंक कुर्ते और व्हाइट पायजामा में नजर आए।
6/8Image Source : viral bhayani
पूर्व क्रिकेटर जहीर खान भी गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी में शामिल हुए। उनके साथ अभिनेत्री और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी पहुंचीं। जहीर ने जहां सफेद कुर्ता-पायजामा और पाउडर ब्लू नेहरू जैकेट पहनी थी तो वहीं सागरिका ने खूबसूरत लाइट पिंक और ग्रीन कलर के बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
7/8Image Source : viral bhayani
बॉलीवुड के चर्चित कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी का हिस्सा बनने पहुंचे। इस दौरान नेहा बेहद स्टाइलिश लुक में दिखीं। उन्होंने कलरफुल कुर्ती और व्हाइट शरारा पहना था, जो काफी अलग था। वहीं अंगद बेदी प्रिंटेट कुर्ता और व्हाइट पायजामा में स्टाइलिश अंदाज में पोज देते दिखे।
8/8Image Source : viral bhayani
युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच और दोनों बच्चों के साथ गौरव और कृतिका की खुशी में शामिल हुए। इस दौरान हेजल ने जहां नेवी ब्लू कलर का आउटफिट पहना था तो वहीं युवराज सिंह व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए।