कपूर खानदान के इस बेटे ने 8 साल के करियर में कीं सिर्फ 3 फिल्में, पापा के साथ भी जमा चुके हैं रंग
कपूर खानदान के इस बेटे ने 8 साल के करियर में कीं सिर्फ 3 फिल्में, पापा के साथ भी जमा चुके हैं रंग
बॉलीवुड में अब तक कई स्टारकिड अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इनमें से कुछ हिट हुए तो कुछ अपना करियर बनाने की जद्दोजहद में जुटे रहे, लेकिन दर्शकों के दिलों में खास छाप नहीं छोड़ पाए। आज बॉलीवुड के एक ऐसे ही स्टारकिड का बर्थडे है, जिन्होंने 2016 में डेब्यू किया, लेकिन अब भी वो मुकाम हासिल नहीं कर सके हैं, जिसकी उम्मीद थी।
Published : Nov 09, 2024 06:30 am IST, Updated : Nov 09, 2024 06:30 am IST
1/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड में जब भी किसी नामी फिल्मी परिवार की बात होती है तो कपूर खानदान का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि, बॉलीवुड में राज कपूर के परिवार के अलावा भी एक और कपूर खानदान है, जिसकी अब तीसरी पीढ़ी इंडस्ट्री में छाई हुई है। हम बात कर रहे हैं बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर के परिवार की। बोनी कपूर जहां इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं वहीं अनिल कपूर इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं।
2/8Image Source : Instagram
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने भी अपने पिता अनिल, चाचा संजय और बहन सोनम कपूर की राह पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन अब तक वो सफलता हासिल नहीं कर सके हैं, जिसकी उम्मीद लिए वह एक्टिंग की दुनिया में दाखिल हुए थे। आज हर्षवर्धन कपूर का जन्मदिन है, इस मौके पर उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं।
3/8Image Source : Instagram
हर्षवर्धन कपूर के पिता अनिल कपूर अपने दौर के सुपरस्टार रहे हैं वहीं सोनम कपूर ने भी फिल्मी दुनिया में खूब रंग जमाया और कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहीं। हर्षवर्धन कपूर ने अपने पिता और बहन के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए 2016 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया तो लोग उनमें उनके सुपरस्टार पापा की झलक तलाशने लगे।
4/8Image Source : Instagram
हर्षवर्धन कपूर ने साल 2016 में 'मिर्जिया' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन, करीब 15 करोड़ के बजट में बनी मिर्जिया बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।
5/8Image Source : Instagram
इसके बाद हर्षवर्धन की भावेश जोशी सुपरहीरो रिलीज हुई और इसे भी दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर मूवी को अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा था।
6/8Image Source : Instagram
फिर हर्षवर्धन ओटीटी पर रिलीज हुई एके वर्सेज एके में दिखाई दिए, इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था। फिल्म में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप लीड रोल में दिखाई दिए थे और यही दोनों पूरी लाइमलाइट भी लूट ले गए।
7/8Image Source : Instagram
2022 में हर्षवर्धन पिता अनिल कपूर के साथ 'थार' में दिखाई दिए, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हर्षवर्धन को बॉलीवुड में दाखिल हुए 8 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक वह अपने हिस्से का स्ट्रगल कर रहे हैं।
8/8Image Source : Instagram
इसके अलावा हर्षवर्धन नेटफ्लिक्स की 'रे' में भी नजर आ चुके हैं। अब वह ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म में हर्षवर्धन लीड रोल प्ले करते दिखाई देंगे और अनिल कपूर अभिनव बिंद्रा के पिता की भूमिका में होंगे।