1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. नेपोटिज्म को लेकर हेली शाह ने किया बड़ा खुलासा, काम न मिलने पर छलका दर्द, कहा- 'बुरा लगता है'

नेपोटिज्म को लेकर हेली शाह ने किया बड़ा खुलासा, काम न मिलने पर छलका दर्द, कहा- 'बुरा लगता है'

Published : Jul 31, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 01:43 pm IST
पॉपुलर टेलीविजन सीरियल और हाल ही में कई फिल्मों में नजर आईं हेली शाह ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के बारे में बात की और बताया है कि नेपोटिज्म किसी भी टैलेंटेड एक्टर या एक्ट्रेस के मानसिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है।
1/7 Image Source : Instagram/@hellyshahofficial
पॉपुलर टेलीविजन सीरियल और हाल ही में कई फिल्मों में नजर आईं हेली शाह ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के बारे में बात की और बताया है कि नेपोटिज्म किसी भी टैलेंटेड एक्टर या एक्ट्रेस के मानसिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है।
द फ्री प्रेस जर्नल के शो शीरोज में, हेली ने उस बुरे वक्त के बारे में बात की जो किसी भी कलाकार के लिए बहुत ही दुखद और परेशान करने वाला होता है। खासकर जब किसी टैलेंटेड शख्स की बात हो, जिन्हें इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के कारण काम नहीं मिला पाता है।
2/7 Image Source : Instagram/@hellyshahofficial
द फ्री प्रेस जर्नल के शो शीरोज में, हेली ने उस बुरे वक्त के बारे में बात की जो किसी भी कलाकार के लिए बहुत ही दुखद और परेशान करने वाला होता है। खासकर जब किसी टैलेंटेड शख्स की बात हो, जिन्हें इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के कारण काम नहीं मिला पाता है।
जब हेली शाह से भाई-भतीजावाद के कारण काम छूटने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'जाहिर है बुरा लगता है क्योंकि आप अंदर से जानते हैं कि आप वही करने में सक्षम हैं जो दूसरा व्यक्ति कर रहा है और आपको वो काम नहीं मिल पाया क्योंकि आप आपके परिवार का इस दुनिया से कोई खास नाता नहीं है।'
3/7 Image Source : Instagram/@hellyshahofficial
जब हेली शाह से भाई-भतीजावाद के कारण काम छूटने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'जाहिर है बुरा लगता है क्योंकि आप अंदर से जानते हैं कि आप वही करने में सक्षम हैं जो दूसरा व्यक्ति कर रहा है और आपको वो काम नहीं मिल पाया क्योंकि आप आपके परिवार का इस दुनिया से कोई खास नाता नहीं है।'
किसी का नाम लिए बिना हेली ने कहा कि भाई-भतीजावाद सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जगह दिखाई देता है और इस पर बात भी होती है। उन्होंने कहा, 'हर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म चलता है, लेकिन बात बस इतनी है कि हमारी इंडस्ट्री भी इसमें शामिल है और लोग इसके बारे में ज्यादा बात करते हैं। लेकिन, एक कलाकार होने के नाते, मुझे बुरा लगता है।'
4/7 Image Source : Instagram/@hellyshahofficial
किसी का नाम लिए बिना हेली ने कहा कि भाई-भतीजावाद सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जगह दिखाई देता है और इस पर बात भी होती है। उन्होंने कहा, 'हर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म चलता है, लेकिन बात बस इतनी है कि हमारी इंडस्ट्री भी इसमें शामिल है और लोग इसके बारे में ज्यादा बात करते हैं। लेकिन, एक कलाकार होने के नाते, मुझे बुरा लगता है।'
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जब योग्य प्रतिभा को अवसर नहीं मिलता तो वह लाचार महसूस करता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि दूसरों को जो अवसर मिलते हैं, वे हमें हमेशा नहीं मिलते। लेकिन आप क्या कर सकते हैं? अगर कोई मुझसे कहता है, तुम यह कर सकती हो, यह कर सकती हो तो मैं करूंगी। मैं लोगों से मिल सकती हूं, ऑडिशन दे सकती हूं, लेकिन इसके अलावा मैं और क्या कर सकती हूं? मैं बस खुद को प्रेजेंट कर सकती हूं और प्रार्थना कर सकती हूं कि सब ठीक हो।'
5/7 Image Source : Instagram/@hellyshahofficial
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जब योग्य प्रतिभा को अवसर नहीं मिलता तो वह लाचार महसूस करता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि दूसरों को जो अवसर मिलते हैं, वे हमें हमेशा नहीं मिलते। लेकिन आप क्या कर सकते हैं? अगर कोई मुझसे कहता है, तुम यह कर सकती हो, यह कर सकती हो तो मैं करूंगी। मैं लोगों से मिल सकती हूं, ऑडिशन दे सकती हूं, लेकिन इसके अलावा मैं और क्या कर सकती हूं? मैं बस खुद को प्रेजेंट कर सकती हूं और प्रार्थना कर सकती हूं कि सब ठीक हो।'
मुश्किल दौर से गुजरने के बावजूद, हेली ने बताया कि वह बुरी चीजों पर ज्यादा देर तक ध्यान नहीं देतीं। एक बुरे दिन याद करते हुए उन्होंने बताया, 'मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो चीजों को बहुत लंबे समय तक दबाए रखते हैं। हां, इससे दुख होता है और ऐसे कुछ उदाहरण भी हैं। मैं एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। मैं इसे लेकर बहुत खुश थी, लेकिन वह बंद हो गया। ऐसा नहीं था कि किसी ने मेरी जगह ले ली, लेकिन सच कहूं तो यह ब्रेकअप से भी ज्यादा दर्दनाक था। मुझे बहुत बुरा लगा था। मेरा दिल टूट गया था, मुझसे बहुत सारी उम्मीदें थीं।'
6/7 Image Source : Instagram/@hellyshahofficial

हेली शाह ने आगे कहा, 'लेकिन मुझे एहसास हुआ है कि उम्मीदें आपको हमेशा दुखी करती हैं। तब से मैंने किसी से भी उम्मीद करना छोड़ दिया है। आपको इन चीजों को समझदारी से संभालना होगा।' बता दें कि हेली ने 2010 में 'जिंदगी का हर रंग... गुलाल' शो से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने 'इश्क में मरजावां 2', 'लाल इश्क', 'सूफियाना प्यार मेरा', 'दीया और बाती हम', 'स्वरागिनी' जैसे कई टीवी शोज में भी काम किया है।
7/7 Image Source : Instagram/@hellyshahofficial

Advertisement