संजय कपूर से तलाक के बाद कैसे थे करिश्मा कपूर संग रिश्ते? बच्चों संग सामने आईं ये तस्वीरें बयां करती सूरत-ए-हाल
संजय कपूर से तलाक के बाद कैसे थे करिश्मा कपूर संग रिश्ते? बच्चों संग सामने आईं ये तस्वीरें बयां करती सूरत-ए-हाल
संजय कपूर की मौत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। 53 साल की उम्र में करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड की हार्ट अटैक से मौत हुई है। संजय कपूर का उनकी एक्स वाइफ और बच्चों से कैसा संबंध था चलिए आपको बताते हैं और कई खास तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Jun 13, 2025 01:31 pm IST, Updated : Jun 13, 2025 01:31 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और प्रतिष्ठित उद्योगपति संजय कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। वे सिर्फ 53 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर ने उद्योग जगत, बॉलीवुड और उनके परिवार के करीबियों को गहरे शोक में डाल दिया है। लेकिन संजय कपूर की जिंदगी सिर्फ उनके कारोबारी मुकाम तक सीमित नहीं थी।
2/7Image Source : Instagram
साल 2003 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी मुंबई के मशहूर ‘कृष्णा राज’ बंगले में धूमधाम से हुई थी। ये रिश्ता बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड के दो अलग संसारों का मेल था। इस शादी से दो खूबसूरत बच्चे हुए समायरा (2005) और कियान (2010)। लेकिन यह रिश्ता समय की कसौटी पर ज्यादा समय नहीं टिक सका। दोनों ने साल 2016 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
3/7Image Source : Instagram
हालांकि तलाक के बाद लंबा और विवादास्पद कानूनी संघर्ष भी चला, लेकिन संजय कपूर ने अपने बच्चों से रिश्ता कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। संजय कपूर के लिए उनके बच्चे सिर्फ जिम्मेदारी नहीं थे, बल्कि उनके दिल का सबसे करीब हिस्सा थे। वे हमेशा कोशिश करते रहे कि अपने बच्चों के अहम पलों में उनके साथ रहें। चाहे स्कूल फंक्शन हो या बर्थडे पार्टी, वे बच्चों के साथ समय बिताने के हर मौके को जीते थे।
4/7Image Source : Instagram
वह एक संवेदनशील पिता, जिंदादिल इंसान और रिश्तों को निभाने वाले शख्स भी थे। उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनके बच्चों से जुड़ा उनका प्यार, आज फिर सुर्खियों में है। भले ही करिश्मा और संजय का रिश्ता काफी कड़वाहट के बाद टूटा लेकिन बीतते सालों के साथ दोनों ने अपने बच्चों के लिए इस कड़वाहट को भूलने की कोशिश की। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ वक्त गुजारते नजर आते थे। बच्चों के जन्मदिन भी दोनों साथ मिलकर मनाते थे। आखिर के दिनों में दोनों का रिश्ता कॉर्डियल हो गया था।
5/7Image Source : Instagram
जब समायरा 2023 में 18 साल की हुईं, तो संजय ने एक भावुक पोस्ट लिखा, 'एक पिता अपनी बेटी का हाथ थोड़ी देर के लिए थामता है, लेकिन उसका दिल हमेशा के लिए थामे रखता है… हैप्पी 18वां बर्थडे मेरी पहली मोहब्बत, समायरा।' इस एक पोस्ट में ही उस पिता की गहराई झलकती है, जो अपनी बेटी को न सिर्फ बड़ा होते देखता है, बल्कि हर कदम पर उसका मार्गदर्शक भी बना रहता है।
6/7Image Source : Instagram
तलाक के एक साल बाद, संजय ने मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से शादी की। इस रिश्ते से उन्हें बेटा अजारियस हुआ और प्रिया की पहली शादी से बेटी सफीरा भी इस परिवार का हिस्सा बनीं। संजय ने न सिर्फ नए परिवार को अपनाया, बल्कि पुराने रिश्तों को भी सम्मान के साथ निभाया। रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर समायरा, कियान, अजारियस और सफीरा एक-दूसरे को राखी बांधते थे। यह परिवार हर त्योहार, हर खुशी को मिलकर मनाता था, मानो रिश्तों की कोई दीवार ही न हो।
7/7Image Source : Instagram
एक खास तस्वीर, जो अजारियस की पहली दिवाली की है, संजय गोद में कियान और अजारियस को लिए नजर आए थे और उनके साथ प्रिया, समायरा और सफीरा मुस्कुराते हुए कैमरे को देख रहे हैं। सभी ने पारंपरिक लाल और गुलाबी रंग के कपड़े पहने हैं। यह सिर्फ एक फैमिली फोटो नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई को भी जाहिर करती है। संजय की तीसरी पत्नी भी कभी भी उनके और बच्चों के बीच नहीं आईं और उन्होंने पूरे परिवार को अपनाया।