Inside Photos: आप भी बन सकते हैं शाहरुख खान के मेहमान, पैलेस जैसे घर में छुट्टियों को मजा हो जाएगा डबल
Inside Photos: आप भी बन सकते हैं शाहरुख खान के मेहमान, पैलेस जैसे घर में छुट्टियों को मजा हो जाएगा डबल
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की लाइफ भी किंग साइज है। एक्टर अपने स्टाइल और स्वैग से फैंस का दिल जीतते रहते हैं। तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले शाहरुख खान का एक घर किराए पर हैं और अगर हम कहें कि ये आपका भी हॉलीडे होम बन सकता है, फिर तो मजे ही हैं। चलिए इस घर की झलकियां आपको दिखाते हैं।
Published : Nov 22, 2024 12:06 pm IST, Updated : Nov 22, 2024 12:06 pm IST
1/6Image Source : Instagram
शाहरुख खान एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। मुंबई में उनकी इसी लाइफ को देखने के लिए मन्नत के बाहर भीड़ लगती हैं। आलीशान घर में एक्टर शान से रहते हैं। देश और दुनिया में उनके पास कई और घर भी हैं। आज ऐसे ही एक घर की बात करेंगे, जहां किंग खान रहते तो नहीं हैं, लेकिन उनका जुड़ाव इस घर से काफी ज्यादा है। एक्टर के इस घर के हर कोने में लग्जरी की झलक देखने को मिलती है। एक्टर के इस घर को उनकी पत्नी और डिजाइनर गौरी खान ने अपने हाथों से सजा कर तैयार किया है।
2/6Image Source : Instagram
शाहरुख खान के इस लग्जरी हाउस का मजा आप भी ले सकते हैं। इस घर में आप अपनी वेकेशन मना सकते हैं, यहां तक कि इसे हाउस पार्टी के लिए भी बुक कर सकते हैं। अगर आप एक्टर के जबरा फैन हैं तो उनको फील करने के लिए भी इस घर में जा सकते हैं क्योंकि इस घर के हर कमरे को एक्टर के टेस्ट के हिसाब से ही तैयार किया गया है। पूरे घर में लगी शाहरुख खान और उनकी फैमिली की तस्वीरें आपके इस स्टे को और मजेदार बनाएंगी और उनकी कमी घर में जरा भी नहीं खलेगी।
3/6Image Source : Instagram
कई सेलेब्स के घरों को अपने हाथों से संवारने वाली गौरी खान ने अपने दिल्ली वाले घर को भी अपना एक्सक्लूसिव टच दिया है। शाहरुख खान के इस दिल्ली वाले घर को रि-डिजाइन किया गया है। इसकी जानकारी भी एक्टर ने खुद ही सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरों के साथ साझा की थी और बता था इस घर को आप अपना हॉलीडे होम बना सकते हैं। एक्टर इस घर को होटल के तौर पर यूज करते हैं। इस घर को बुकिंग साइट्स पर जाकर बुक किया जा सकता है।
4/6Image Source : Instagram
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर घर की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'शुरुआती दिनों की बहुत सारी हमारी यादें दिल्ली में हैं, ये शहर हमारे दिल में खास स्थान रखता है। गौरी खान ने हमारे दिल्ली वाले घर को फिर से डिजाइन किया है और इसे प्यार और यादों के साथ भर दिया है। आपके पास मौका है हमारा मेहमान बनने का।' सामने आई झलकियों में गौरी खान घर को अपने हाथों डेकोरेट करती दिख रही हैं। घर की एंट्री पर एक तरफ की दीवार पर शाहरुख खान की फैमिली की कई तस्वीरें लगी हुई हैं।
5/6Image Source : Instagram
इस घर को गौरी ने बिल्कुल ओल्ड रॉयल यूरोपियन स्टाइल में डिजाइन किया है। घर के कॉमन एरिया में एक फायर प्लेस भी है, जिसके ठीक ऊपर एक बड़ा गोल्डन मिरर लगा है। इस कमरे में ग्रे और ब्राउन टोन के सोफे भी लगे हुए हैं। ड्रॉइंग रूम के दूसरी तरफ ही डाइनिंग एरिया भी तैयार किया गया है। पूरे घर में कई स्टैंडिंग लैंप, वॉल लैंप और झूमर लगे हैं। घर में लगे इंडोर पेड़ बेज और ब्राउन वाले लिविंग एरिया को थोड़ा ब्राइट कर रहे हैं। इसी लिविंग एरिया में एक बड़ा पियानो भी रखा हुआ है।
6/6Image Source : Instagram
बात की जाए बेडरूम की तो वो भी काफी क्लासी है। व्हाइट और बेज कलक का किंग साइज बेड लगा हुआ है। साइड टेबल पर दो टेबल लैंप लगे नजर आ रहे हैं। रूम की दो दीवारों पर कई तस्वीरें टंगी हुई हैं। ग्रे और व्हाइट थीम कमरे में रेड पॉप अप कलर एड किया गया है। कुल मिलाकर एक्टर का घर काफी शानदार हैं और इसका हर कोना लग्जरी से भरा हुआ है।