मां की ज्वेलरी पहन खूब इठलाईं ईशा अंबानी, नीता अंबानी ने रॉयल लुक से महफिल में लगाए चार चांद
मां की ज्वेलरी पहन खूब इठलाईं ईशा अंबानी, नीता अंबानी ने रॉयल लुक से महफिल में लगाए चार चांद
ईशा अंबानी और नीता अंबानी पिंक बॉल इवेंट में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। जहां नीता अंबानी ने पिंक साड़ी कैरी की, वहीं ईशा अंबानी ने इस इवेंट के लिए बॉडीफिटेड स्कर्ट और कॉर्सेट टॉप कैरी किया। दोनों के आउटफिट के साथ पन्ना ज्वेलरी ने सभी का ध्यान खींचा।
Published : Oct 19, 2025 11:57 am IST, Updated : Oct 19, 2025 11:57 am IST
1/7Image Source : ambani_update/Instagram
ब्रिटिश म्यूजियम में पिंक बॉय इवेंट का आयोजन किया गया। इसके उद्घाटन समारोह में खास थीम रखा गया था, जिसमें इंडियन कोट्योर पर फोकस रहा। इसमें नीता मुकेश अंबानी बेहद खूबसूरत और एलिगेंट आउटफिट में पहुंचीं। उन्होंने भारतीय शिल्प कौशल को विदेशी मंच पर प्रस्तुत किया। बेटी ईशा अंबानी भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने भी अपने स्टाइलिश अंदाज में महफिल में चार चांद लगा दिए। मां बेटी की जोड़ी इस इवेंट में छाई नजर आई।
2/7Image Source : ambani_update/Instagram
ईशा अंबानी के इस इवेंट में नीता अंबानी सह अध्यक्ष थीं। नीता ने अपनी साड़ियों के निजी संग्रह से सूर्यास्त के रंगों वाली एक सुंदर कांचीवरम साड़ी को चुना। इस साड़ी को आर वर्धन ने डिजाइन किया था। इसे स्वादेश पहल के तहत डिजाइन किया गया था। स्वदेश, अंबानी परिवार की एक सामाजिक पहल है, जो भारत के पारंपरिक कारीगरों और बुनकरों को सहयोग और पहचान दिलाने के लिए काम करती है।
3/7Image Source : ambani_update/Instagram
नीता ने इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ऑफ-शोल्डर कोर्सेट-स्टाइल चोली के साथ स्टाइल किया, जिसमें पीछे की ओर जड़ाऊ बटन लगे थे। उन्होंने हल्के मेकअप और सॉफ्ट वेव्स में खुले बालों के साथ अपने लुक को संतुलित रखा। लेकिन इस परिधान का सबसे खास हिस्सा था मनीष मल्होत्रा के कॉउचर एटेलियर द्वारा डिजाइन किया गया असली चांदी का कटवर्क पल्लू।
4/7Image Source : ambani_update/Instagram
हमेशा की तरह उनके आभूषणों ने भी सबका ध्यान खींच, नीता ने पन्ना रत्नों वाला एक क्लासिक हार चुना, जिसे उन्होंने हीरे के कंगन और अंगूठियों के साथ पहना। नहीं ईशा अंबानी भी मां की ज्वेलरी पहने दिखीं। उन्होंने वहीं पन्ना इयरिंग कैरी किए थे, जिसे नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कैपी किया था। दोनों मां बेटी की स्टेटमेंट ज्वेलरी हमेशा की तरह इस बार भी आई कैचिंग रहीं।
5/7Image Source : ambani_update/Instagram
ईशा अंबानी का लुक भी उतना ही आकर्षक था। उन्होंने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया एक हाथों से बना गुलाबी रंग का चमोइज साटन परिधान पहना, जिसमें एक फिटेड जैकेट और कॉलम स्कर्ट शामिल थी। यह परिधान भारतीय शिल्पकला की उत्कृष्टता को दर्शाता था। अनाइता श्रॉफ अदजानिया द्वारा स्टाइल किया गया यह पहनावा हाथ से कढ़ाई की गई गुलाबी जरदोजी, मोतियों, सेक्विन और क्रिस्टल्स से सजा हुआ था।
6/7Image Source : ambani_update/Instagram
ईशा ने भी अपनी मां नीता के आभूषण संग्रह से शाही दिल के आकार के पन्ना रत्नों से बने गहनों का चयन किया, जिसमें एक स्टेटमेंट नेकलेस, झुमके और अंगूठी शामिल थे। उनका पूरा लुक थीम के अनुरूप था और इस आयोजन की सांस्कृतिक आत्मा को खूबसूरती से दर्शा रहा था।
7/7Image Source : ambani_update/Instagram
पिंक बॉल में नीता अंबानी का लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह उनके उस दृष्टिकोण को भी दर्शाता था, जिसमें वे भारत की पारंपरिक कला और शिल्प को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का संकल्प लिए हुए हैं। इस शाम ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक रचनात्मकता के मेल का एक भव्य उदाहरण प्रस्तुत किया।