Published : Apr 23, 2025 05:11 pm IST, Updated : Apr 23, 2025 05:12 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड में लंबे समय तक ये ट्रेंड चलता रहा कि कुछ निश्चित चेहरों को ही विलेन के किरदार मिले तो वहीं कुछ हीरो हमेशा पर्दे पर हीरोगीरी करते रहे। लेकिन बीते डेढ़ दशक से सिनेमा का ये ट्रेंड बदल गया है। अब हीरो और विलेन से ज्यादा एक्टर की दमदार अदाकारी को ध्यान में रखा जाता है। एक ऐसा ही एक्टर है जिसने पर्दे पर कई हीरो के किरदार निभाए और आज लोगों के चहेते बन गए हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इनके विलेन वाले किरदार भी बेहद असरदार रहे हैं। इतना ही नहीं विलेन बनकर हीरो की हेकड़ी निकालने वाला ये एक्टर गैंग्स ऑफ वासेपुर के सरदार खान का बाप भी रहा है। इन्ही ने ही सरदार खान के बाप का रोल प्ले किया था। हम बात कर रहे हैं एक्टर जयदीप अहलावत की।
2/6Image Source : Instagram
इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'ज्वैल थीफ' में एक बार फिर जयदीप विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इससे पहले हम जानते हैं किन किरदारों में जयदीप का विलेन वाला रोल खूब जमा था। जयदीप ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। फिल्मों से लेकर ओटीटी सीरीज में भी जयदीप की अदाकारी की दीवानगी लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है। अब जयदीप जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्वैल थीफ' में हीरो की हेकड़ी निकालते नजर आने वाले हैं।
3/6Image Source : Instagram
कमांडो: जयदीप अहलावत ने फिल्म 'कमांडो' में खूंखार विलेन का किरदार निभाया था। इस एक्शन से भरपूर फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ उनकी टक्कर देखने लायक थी। जयदीप का किरदार इतना दमदार था कि उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर सीन में जान डाल दी थी। उनकी खतरनाक मुस्कान और क्रूर विलेन के किरदार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। इस फिल्म ने जयदीप को एक भरोसेमंद विलेन के तौर पर स्थापित किया।
4/6Image Source : Instagram
एक्शन हीरो: 'एक्शन हीरो' में जयदीप ने एक बार फिर विलेन के तौर पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। इस फिल्म में उन्होंने एक चालाक और खतरनाक किरदार निभाया जो आयुष्मान खुराना के किरदार के पीछे था। जयदीप की खासियत यह थी कि उन्होंने इस किरदार को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया, लेकिन फिर भी दर्शकों के दिलों में उनका खौफ बना रहा। इस फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग और विलेन के तौर पर फैंस को खूब पसंद आया।
5/6Image Source : Instagram
बागी 3: बागी 3' में जयदीप ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक खतरनाक आतंकवादी का किरदार निभाया था। इस एक्शन फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन प्रभावशाली था। जयदीप ने अपने सीमित स्क्रीन टाइम में भी अपनी छाप छोड़ी और साबित कर दिया कि वे किसी भी किरदार को यादगार बना सकते हैं।
6/6Image Source : Instagram
महाराज: 'महाराज' में जयदीप अहलावत ने एक ऐसे खलनायक की भूमिका निभाई जो अपनी ताकत और चालाकी से समाज में लोगों को गुमराह करता है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। अभिनेता ने अपने किरदार को इतनी सच्चाई से निभाया कि दर्शक उनकी एक्टिंग के कायल हो गए। उनके डायलॉग और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया।