Published : Mar 12, 2025 08:45 am IST, Updated : Mar 12, 2025 08:45 am IST
1/6Image Source : Instagram
ब्रेकअप और पैचअप का सिलसिला फिल्मी दुनिया में चलता रहता है। आज किसी का ब्रेकअप तो कल पैचअप हो जाता है। कई बार तो लोग इसे गुड्डे-गुडिया का खेल समझ लेते हैं। वैसे पहले फैंस को इन सभी बातों पर हैरानी होती थी, लेकिन अब परिस्थियां बदल गई हैं और लोग आए दिन होने वाली इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। दर्शकों को फर्क तब पड़ता है जब सालों से साथ रह रहे किसी कपल को अलग होता देखें या फिर उनकी चहेती जोड़ी के अलगाव से प्रभावित होते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है, लोगों को फेवरेट हसीना इन दिनों खासा खुश नहीं हैं।
2/6Image Source : Instagram
हम बात कर रहे हैं जन्नत जुबैर की। जन्नत जुबैर अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री में शामिल हो चुकी हैं। 23 साल की उम्र में ही वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जानी जाती हैं, जो एक एपिसोड के लिए लाखों रुपए लेती हैं। हालांकि छोटी उम्र से काम करते हुए उन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है। वो अपने अफेयर को लेकर छाई रहती हैं।
3/6Image Source : Instagram
आज तक जन्नत ने खुलकर कभी अपने अफेयर पर बात नहीं की और न ही उन्होंने इसे नकारा। दोस्ती और करीबी रिश्तों के फेर में उन्होंने हमेशा अपनी लव लाइफ को छिपाने की कोशिश की, लेकिन फैंस नजरों से कभी भी कुछ बच नहीं सका है। लगातार दोनों का साथ में स्पॉट होना। एक साथ ब्लॉग में नजर आना। डेट पर जाने से लेकर फैमिली फंक्शन्स में शामिल होना और तो और साथ में त्योहार मनाने जैसी बातों ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि जन्नत जुबैर, 'मिस्टर फैसु' उर्फ फैसल शेख को डेट कर रही थीं।
4/6Image Source : Instagram
अब ऐसा लगता है कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और जन्नत की हालिया सोशल मीडिया गतिविधि ने चर्चा को हवा दे दी है। पिछले कुछ समय से जन्नत और फैजल के रिश्ते की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों साथ में कमाल के लग रहे थे। हालांकि ऐसा लगता है कि उनके रिश्ते में खटास आ गई है, क्योंकि जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैजल को अनफॉलो कर दिया है। न केवल जन्नत बल्कि उनके भाई अयान जुबैर और उनकी मां नाजनीन ने भी फैजल को अनफॉलो कर दिया है।
5/6Image Source : Instagram
हालांकि फैजल जन्नत, उनके भाई और उनकी मां के इंस्टाग्राम हैंडल को अभी फॉलो कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जन्नत की लेटेस्ट पोस्ट से भी ब्रेकअप के संकेत मिल रहे हैं और फैंस को लग रहा है कि उनकी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है। 11 मार्च, 2025 को जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने क्रीम रंग की शॉल के साथ कैजुअल आउटफिट पहना था और कोई मेकअप नहीं किया था। तस्वीरों में वह मुस्कुराती नजर आ रही थीं, लेकिन कोई यह समझ सकता था कि वह अपने ही ख्यालों में खोई हुई थीं।
6/6Image Source : Instagram
तस्वीर के साथ-साथ कैप्शन में जन्नत ने लिखा, 'जो है उसे स्वीकार करो, जो था उसे जाने दो, और जो होगा उस पर विश्वास रखो।' जैसे ही जन्नत ने पोस्ट शेयर किया, प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, 'अब देखा कि सच में जन्नू ने, अयान या आंटी ने सच में फैसू को अनफॉलो किया यार यकीन ही नहीं हुआ।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'मिस्टर फैसू को अनफॉलो क्यों?' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'यार जन्नत अभी तो आपको फैसू का साथ देना चाहिए था।'