दूसरी बीवी बनकर भी खुश हैं ये 7 बॉलीवुड हीरोइनें, पति संग जीती हैं आलीशान जिंदगी
दूसरी बीवी बनकर भी खुश हैं ये 7 बॉलीवुड हीरोइनें, पति संग जीती हैं आलीशान जिंदगी
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखा गया है कि सफल हीरोइनों ने शादीशुदा मर्दों से शादी की है। करीना कपूर से लेकर श्रीदेवी तक इस लिस्ट में शामिल हैं। दूसरी पत्नी बनकर भी ये हीरोइनें खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं।
Published : Jan 29, 2025 01:53 pm IST, Updated : Jan 29, 2025 01:53 pm IST
1/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली शादी टूटना और दूसरी शादी करना कोई बड़ी बात नहीं है। कई सितारों की शादियां खासा नहीं चल पातीं और फिर सितारे अलग होने का फैसला कर लेते हैं। बॉलीवुड में कई हीरोइनें ऐसी हैं, जिन्हें पहले से शादीशुदा लोगों को अपना हमसफर चुना। दूसरी पत्नी बनकर भी ये हसीनाएं काफी खुश हैं और एक आलीशान जिंदगी गुजार रही हैं। ऐसा करने वाली हीरोइनों की लिस्ट में करीना कपूर से लेकर श्रीदेवी तक शामिल हैं।
2/8Image Source : Instagram
सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पसंदीदा कपल हैं। करीना से पहले 21 वर्षीय सैफ अली खान ने 33 वर्षीय अमृता सिंह से शादी की थी। सैफ और अमृता ने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की, लेकिन 13 साल की शादी और 2 बच्चे होने के बाद दोनों अलग हो गए। फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच प्यार पनपा। लगभग 5 साल तक डेटिंग करने के बाद 16 अक्टूबर, 2012 को दोनों ने शादी की।
3/8Image Source : Instagram
फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी की शादी रामू सिप्पी की बेटी नताशा सिप्पी से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। इसकी वजह अनिल की बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन से नजदीकी बताई जाती है। फिल्म 'स्टम्प्ड' की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया। रवीना और अनिल ने 22 फरवरी 2004 को शादी की और अब वे अपनी शादीशुदा जिंदगी शानदार तरीके से जी रहे हैं।
4/8Image Source : Instagram
राज कुंद्रा ने शिल्पा के प्यार में पड़ने के बाद अपनी पहली शादी तोड़ दी थी। अमीर व्यवसायी राज कुंद्रा की शादी पहले कविता से हुई थी और उनकी पूर्व पत्नी के अनुसार शिल्पा ने राज को अपनी पत्नी को छोड़ने और उससे शादी करने के लिए बहलाया। बाद में वो अपनी इन बातों से मुकर भी गई। राज के अनुसार शिल्पा से मिलने से एक साल पहले ही वह कविता से अलग हो चुके थे। तमाम अटकलों के बाद राज और शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली। दोनों अब दो बच्चों के पेरेंट्स हैं और एक शानदार जिंदगी जीते हैं।
5/8Image Source : Instagram
पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने 16 फरवरी 2011 को टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ शादी की। लेकिन यह महेश की दूसरी शादी है क्योंकि इससे पहले उनकी शादी मॉडल श्वेता जयशंकर से हुई थी। श्वेता ने लारा पर अपना घर तोड़ने का आरोप लगाया और दावा किया कि महेश ने लारा को तब डेट करना शुरू किया जब वे दोनों शादीशुदा थे।
6/8Image Source : Instagram
मिस इंडिया पेजेंट विजेता और 'कयामत से कयामत तक' की अभिनेत्री जूही चावला ने मेहता ग्रुप के मालिक जय मेहता से शादी की है। जय की यह दूसरी शादी है, क्योंकि उन्होंने पहले यश बिड़ला की बहन सुजाता बिड़ला से शादी की थी। 1990 में सुजाता की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इसके पांच साल बाद जय मेहता ने वर्ष 1995 में जूही चावला के साथ विवाह बंधन में बंध गए।
7/8Image Source : Instagram
रानी मुखर्जी यशराज फिल्म्स के संस्थापक यश चोपड़ा की मुख्य अभिनेत्री थीं और इसी तरह वह यश के बेटे आदित्य चोपड़ा के करीब आईं। आदित्य चोपड़ा ने पहले पायल खन्ना से शादी की थी, जो उनकी बचपन की प्रेमिका थीं। ऐसी अटकलें थीं कि रानी की वजह से आदित्य ने 7 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद पायल को तलाक दे दिया। काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली।
8/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड की हवा हवाई गर्ल श्रीदेवी को शादीशुदा फिल्म मेकर बोनी कपूर से प्यार हो गया था। बोनी इससे पहले मोना कपूर से शादी के बंधन में बंधे थे। श्रीदेवी से शादी करने के लिए बोनी ने मोना और उनके दो बच्चों अर्जुन और अंशुला कपूर को छोड़ दिया। बोनी और श्रीदेवी ने 2 जून, 1996 को शादी कर ली थी।