Published : Sep 23, 2025 08:51 pm IST, Updated : Sep 23, 2025 08:51 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
कैटरीना कैफ को लेकर लंबे समय से खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपने आखिरी ट्रायमेस्टर में चल रही हैं। इन खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रखी थी। अब कैटरीना और विक्की ने एक पोस्ट शेयर करके इन खबरों पर मुहर लगा दी है।
2/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
कैटरीना और विक्की ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वह जल्दी ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कैटरीना और विक्की के इस पोस्ट ने सिर्फ उनके फैंस का ही नहीं, बॉलीवुड वालों का भी दिल खुश कर दिया है। करीना कपूर से लेकर अनन्या पांडे, कृति सेनन, वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सहित कई सितारों ने विक्की और कैटरीना को बधाई दी है।
3/7Image Source : Instagram/@karanjohar
करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैटरीना-विक्की का प्रेग्नेंसी पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी। करण ने अपने पोस्ट में लिखा- 'इस खूबसूरत कपल को बहुत-बहुत बधाई। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आप दोनों को बहुत सारा प्यार।'
4/7Image Source : Instagram/@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने भी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को इस नई जर्नी की शुरुआत करने पर बधाई दी। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- 'ये बेस्ट न्यूज है। मेरे पसंदीदा विक्की और कैटरीना आप दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं।'
5/7
6/7Image Source : Instagram/@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण ने भी इस खुशखबरी को लेकर खुशी जाहिर की है। दीपिका ने कैटरीना के प्रेग्नेंसी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में इस खबर पर प्रतिक्रिया दी। कैटरीना और उनके होने वाले बच्चे की सलामती के लिए उन्होंने ईविल आई इमोजी के जरिए पोस्ट पर रिएक्शन दिया। उनके अलावा रणवीर सिंह ने 'गॉड ब्लेस' लिखते हुए कपल को बधाई दी है।
7/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
वरुण धवन ने भी कैटरीना-विक्की के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए खुशखबरी के लिए उन्हें बधाई दी। उनके अलावा ईशा गुप्ता, अंगद बेदी जैसे कलाकारों ने भी कैट के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है और प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी है।