7 फिल्में और सीरीज जो केके मेनन को बनाती हैं ओटीटी किंग, एक को IMDb पर मिली है 8.6 रेटिंग
7 फिल्में और सीरीज जो केके मेनन को बनाती हैं ओटीटी किंग, एक को IMDb पर मिली है 8.6 रेटिंग
जब भी बॉलीवुड के सबसे सधे हुए और बेहतरीन कलाकारों का जिक्र होता है, उनमें केके मेनन का नाम जरूर लिया जाता है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों और सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उनके जन्मदिन पर आपको उनकी 7 बेहतरीन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं।
Published : Oct 02, 2025 06:30 am IST, Updated : Oct 02, 2025 06:30 am IST
1/8Image Source : Instagram/@kaykaymenon02
कृष्ण कुमार मेनन उर्फ केके मेनन की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे उम्दा कलाकारों में होती है। वह जो भी किरदार निभाते हैं, उसे इस तरह निभाते हैं कि वो किरदार उन्हीं के नाम हो जाता है। केके मेनन ने बड़े पर्दे पर एक गैंगस्टर से लेकर पुलिसवाले तक की भूमिका निभाई है और हर किरदार में हिट रहे हैं। आज केके मेनन का जन्मदिन है, इस अवसर पर आपको उनकी 7 ऐसी फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं, जो ओटोटी पर मौजूद हैं और उन्हें ओटीटी का किंग बनाती हैं।
2/8Image Source : Instagram/@kaykaymenon02
स्पेशल ऑप्स- केके मेनन डिजिटिल प्लेटफॉर्म का भी जाना-माना नाम हैं और उनकी वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' उनके सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में गिनी जाती है। इस सीरीज में वह एक रॉ एनालिस्ट के किरदार में दिखाई दिए थे, जिसका नाम हिम्मत हिंस था। इस सीरीज को बहुत पसंद किया गया था, जिसके बाद मेकर्स ने इसी साल इसका दूसरा सीजन भी आया। ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
3/8Image Source : Instagram/@kaykaymenon02
गुलाल- ये फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें केके मेनन के साथ पीयूष मिश्रा और राज सिंह चौधरी जैसे कलाकार नजर आए थे। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन ये आज भी केके मेनन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.0/10 रेटिंग मिली है। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इसके पहले सीजन को आईएमडीबी पर 8.3 और दूसरे सीजन को 8.6 रेटिंग मिली है।
4/8Image Source : Instagram/@kaykaymenon02
शौर्य- 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में केके मेनन के साथ राहुल बोस, मिनीषा लांबा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार वाली इस फिल्म का निर्देशन समर खान ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही इस कोर्टरूम ड्रामा को आईएमडीबी पर 7.3 रेटिंग मिली है और अब दर्शक ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
5/8Image Source : Instagram/@kaykaymenon02
द रेलवे मैन- भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित इस सीरीज में केके मेनन के साथ आर माधवन, दिव्येंदु शर्मा, बाबिल खान और जूही चावला जैसे कलाकार नजर आए थे। सीरीज में भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों की बहादुरी को दिखाया गया था। आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग वाली ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
6/8Image Source : Instagram/@kaykaymenon02
हैदर- 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, तब्बू, इरफान खान और केके मेनन मुख्य भूमिका में थे। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज भी खूब पसंद की जाती है। आईएमडीबी पर इसे 8 रेटिंग मिली है और अब ये जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।
7/8Image Source : Instagram/@kaykaymenon02
ब्लैक फ्राइडे- 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में केके मेनन, पवन मल्होत्रा और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ये फिल्म मुंबई ब्लास्ट पर बेस्ड थी और आईएमडीबी पर इसे 8.4 रेटिंग मिली है। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
8/8Image Source : Screen Grab Sony Music India Youtube
लाइफ इन ए मैट्रो- अनुराग बसु द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। सीरीज में केके मेनन के अलावा इरफान खान, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत, कोंकणा सेन शर्मा और शाइनी आहूजा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। आईएमडीबी पर इसे 7.4 रेटिंग मिली है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है।