मिहिर विरानी की रियल लाइफ तुलसी हैं मॉडर्न डीवा, 25 साल पहले इंजीनियर लड़की से इस तरह हुई थी शादी
मिहिर विरानी की रियल लाइफ तुलसी हैं मॉडर्न डीवा, 25 साल पहले इंजीनियर लड़की से इस तरह हुई थी शादी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लीड हीरो अमर उपाध्याय सीजन 2 की रिलीज के बाद से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। लोग एक्टर की रियल लाइफ तुलसी के बारे में जानना चाहते हैं। एक्टर की असल पत्नी कौन हैं, क्या करती हैं, दोनों की मुलाकात कैसे हुई, ये सब जानें।
Published : Jul 31, 2025 01:40 pm IST, Updated : Jul 31, 2025 01:40 pm IST
1/7Image Source : @hetal_upadhyay/Instagram
भारतीय टेलीविजन की दुनिया में अमर उपाध्याय का नाम हर कोई जानता है। एक्टर ने कई मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। उनकी कई भूमिकाएं ऐसी रहीं कि लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 'मिहिर विरानी' बनकर लोगों के बीच पॉपुलर होने वाले एक्टर अमर उपाध्याय ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। जब बात उनके निजी जीवन की होती है तो उनकी कहानी बिल्कुल अलग रंग लेती है।
2/7Image Source : @hetal_upadhyay/Instagram
अमर उपाध्याय ने फैंसी शादी, हाई-फाई वेडिंग, लंबी रिलेशनशिप, प्यार-मोहब्बत नहीं बल्कि एक पारंपरिक अरेंज मैरिज की। ये शादी आज के बदलते युग में भी प्रेम, सम्मान और साझेदारी का सशक्त उदाहरण बनी हुई है। अमर उपाध्याय ने अपने करियर की ऊंचाइयों को छूने के साथ ही, अपने व्यक्तिगत जीवन में भी एक स्थिर और मधुर रिश्ता बनाया है। उनके जीवन की तुलसी यानी उनकी असस पत्नी हेतल उपाध्याय हैं।
3/7Image Source : @hetal_upadhyay/Instagram
यह रिश्ता नाटकीय घटनाओं या चमक-दमक से कहीं ऊपर एक गहरे भरोसे, पारिवारिक मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित है। अब सवाल आता है कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई। दोनों के रिश्ते के शुरुआती दिन कैसे थे और अब ये साथ मिलकर कैसा जीवन जी रहे हैं। इन सभी सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। गौर करने वाली बात ये है कि हेतल और अमर उपाध्याय की शादी को 25 साल से ज्यादा वक्त गुजर चुके हैं।
4/7Image Source : @hetal_upadhyay/Instagram
साल 1999 में जब अमर की उम्र मात्र 23 साल थी, तब उनकी शादी हेतल से हुई। यह शादी दोनों परिवारों की सहमति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत एक अरेंज मैरिज थी। अमर ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि यह मुलाकात परिवार ने आयोजित की थी, लेकिन इससे बनता रिश्ता सिर्फ औपचारिकता नहीं था। उन्होंने हेतल को 'मेरे जानने वाले सबसे खूबसूरत इंसानों में से एक' कहते हुए उनकी खूबसूरती और व्यक्तित्व दोनों की तारीफ की।
5/7Image Source : @hetal_upadhyay/Instagram
इस पहली मुलाकात ने दोनों के बीच गहरा जुड़ाव और समझ विकसित की, जो आज भी उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है। युवा उम्र में शादी करना और परिवार शुरू करना आमतौर पर आजकल कम देखा जाता है, लेकिन अमर और हेतल ने इस फैसले को आत्मविश्वास और प्रेम से अपनाया। अब कपल एक बेटी चिनाब और बेटे आर्यमन के पेरेंट्स हैं। दोनों ने शादी के कुछ साल बाद ही फैमिली को एक्सपैंड किया और साथ मिलकर हर चुनौती का सामना किया।
6/7Image Source : @hetal_upadhyay/Instagram
हेतल उपाध्याय न केवल अमर की पत्नी हैं, बल्कि उनकी जिंदगी का मजबूत सहारा भी हैं। भले ही वह आम तौर पर पब्लिक फिगर के रूप में कम दिखाई देती हों, लेकिन उनकी भूमिका परिवार और व्यवसाय दोनों में काफी अहम है। हेतल पेशे से इंजीनियर हैं और इसके अलावा वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय हैं।
7/7Image Source : @hetal_upadhyay/Instagram
इसके अलावा, हेतल प्रॉपर्टी डेवलपर भी हैं और अमर की रियल एस्टेट फर्म 'जलराम इको होम्स' में उनकी अहम भूमिका है। इस तरह, वह न केवल अपने परिवार की, बल्कि अपने व्यवसाय की भी मजबूत स्तंभ हैं। अमर अक्सर अपने इंटरव्यू में बताते हैं कि हेतल का सहयोग और समझ उनके करियर और जीवन दोनों में प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। 2024 में इस जोड़े ने अपनी 25वीं शादी की सालगिरह मनाई। दोनों ने इसे गोवा में सेलिब्रेट किया।