1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. IPL में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

IPL में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

Written By: Hitesh Jha
Published : Apr 28, 2025 01:30 pm IST,  Updated : Apr 28, 2025 01:30 pm IST
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम ने शुरुआती कुछ मुकाबले हारने के बाद शानदार वापसी की और लगातार पांच मुकाबले जीते। MI इस वक्त पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था, जहां मुंबई ने 54 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वो आईपीएल इतिहास में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। आज हम आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमों के नाम बताएंगे।
1/6 Image Source : PTI

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही मुंबई ने इतिहास रच दिया। मुंबई की टीम आईपीएल में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने 271 मैचों में 148 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं दो मुकाबले उन्होंने सुपर ओवर में जीते हैं।
2/6 Image Source : Getty

लिस्ट में दूसरे नंबर पर पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है। सीएसके ने आईपीएल में 248 मैचों में से 140 में जीत दर्ज की है।
3/6 Image Source : PTI
लिस्ट में दूसरे नंबर पर पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है। सीएसके ने आईपीएल में 248 मैचों में से 140 में जीत दर्ज की है।
तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने अब तक 261 मैच खेले हैं जिसमें से 133 मैचों में उन्हें जीत मिली है।
4/6 Image Source : PTI
तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने अब तक 261 मैच खेले हैं जिसमें से 133 मैचों में उन्हें जीत मिली है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम है। आरसीबी ने 266 मुकाबलों में से 128 में जीत दर्ज की है। टीम में एक से बढ़कर स्टार प्लेयर्स होने के बावजूद ये फ्रेंचाइजी एक भी बार आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है।
5/6 Image Source : PTI

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। डीसी ने आईपीएल में अब तक 261 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 117 में जीत मिली है। दिल्ली भी अभी तक एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
6/6 Image Source : PTI

Advertisement