Published : Nov 09, 2024 08:39 pm IST, Updated : Nov 09, 2024 08:39 pm IST
1/8Image Source : Instagram
90 के दशक में करिश्मा कपूर, जूही चावला, रवीना टंडन, ऐश्वर्या राय, काजोल, रानी मुखर्जी जैसी हसीनाओं का राज था। जिनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर डंका बजता था। इन्हें दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। लेकिन, क्या आप उस अभिनेत्री के बारे में जानते हैं जिसने कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था।
2/8Image Source : Instagram
इस अभिनेत्री ने 2 साल के अंदर 6 फिल्में कर लीं और उनके फेम को देखकर दूसरी एक्ट्रेसेस चिंता में आ गई थीं। लेकिन, फिर ये हसीना एक्टिंग से बोर होने लगी। लेकिन, जब डिंपल कपाडिया ने उन्हें सलाह दी तो उन्हें लगा- 'ये क्या कह रही हैं?'
3/8Image Source : Instagram
हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की खूबसूरत हसीना मनीषा कोइराला की जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने 1991 में 'सौदागर' से डेब्यू किया था, जो कमर्शियली सफल साबित हुई। इस फिल्म के बाद ही मनीषा मेकर्स की पहली पसंद बन गई थीं।
4/8Image Source : Instagram
सौदागर की सफलता के बाद उन्हें बैक टू बैक फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। लेकिन, फिर वह एक्टिंग और इंडस्ट्री से बोर हो गईं। अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की है। एएनआई से बात करते हुए, मनीषा कोइराला ने उस समय को याद किया जब वह एक्टिंग से थक गई थीं और इसे लेकर उन्होंने डिंपल कपाड़िया से सलाह मांगी थी।
5/8Image Source : Instagram
मनीषा कहती हैं- 'मुझे डिंपल जी के साथ की अपनी बातचीत याद है। मैं और वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैंने डिंपल जी से कहा- 'मैं एक्टिंग से बोर हो गई हूं' इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'बेहतर होगा कि आप एक्टिंग का आनंद लें, क्योंकि यह हमेशा के लिए नहीं रहने वाला।'
6/8Image Source : Instagram
मनीषा ने आगे कहा- 'उन्होंने मेरी बात सुनकर मुझे बहुत अच्छी सलाह दी। लेकिन, तब उनकी ये बात सुनकर मुझे ऐसा लगा कि- 'ये क्या कह रही हैं? क्या उन्हें समझ नहीं आया कि मैं इससे ऊब गई हूं?' साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें सालों बाद इस बात का एहसास हुआ कि डिंपल कपाड़िया ने उन्हें जो सलाह दी थी वह बहुत ही अच्छी थी।
7/8Image Source : Instagram
बोरियत महसूस करने के कारणों के बारे में बात करते हुए मनीषा ने कहा- 'मेरे पास तब बहुत सारा काम हो गया था। मैं बैक टू बैक बहुत सारी फिल्में कर रही थी। हर सुबह उठती दो-तीन घंटे के लिए मेकअप करते बैठी रहती, तीन फिल्मों के लिए तीन शिफ्ट में काम करती। दिन में करीब 15 घंटे काम करती थी। रविवार की भी कोई छुट्टी नहीं थी'।
8/8Image Source : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीषा कोईराला को हाल ही में संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था। सीरीज में वह 'मल्लिकाजान' का किरदार निभाती नजर आई थीं।