Published : Nov 04, 2024 09:36 am IST, Updated : Nov 04, 2024 09:36 am IST
1/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड में सबसे फिट एक्टर और मॉडल की बात जब भी आती है, जहन में सबसे पहले इसी शख्स का नाम आता है। फिल्मों, म्यूजिक वीडियो से लेकर रनवे और मरैथॉन में अपना झंडा बुलंद करने वाला ये शख्स आज 58 साल का हो गया और फिटनेस के मामले ठीक 18-20 साल का लगता है। ये कोई और नहीं बल्कि हर किसी की पसंद, मोस्ट स्टाइलिश मिलंद सोमन हैं।
2/7Image Source : Instagram
मॉडल से अभिनेता बने मिलिंद सोमन फिटनेस के प्रति अपने प्यार और जुनून के लिए जाने जाते हैं। सोमन ने फिल्मी दुनिया में भी अपना नाम बनाया है। उन्होंने साल 2000 में 'तरकीब' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और '16 दिसंबर' और 'वैली ऑफ फ्लावर्स' जैसी फिल्मों में काम किया। अब मिलिंद फिल्मों में भले ही कम नजर आते हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
3/7Image Source : Instagram
सुपर मॉडल मिलिंद सोमन मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं और उनकी रैंप वॉक के लोग दीवाने हैं। एक्टर के फोटोशूट भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनके हर शूट में कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। वैसे एक्टर को कई शूट काफी विवादित भी रहे हैं। इनमें से एक उनका न्यूड फोटोशूट आज भी चर्चित है। इस फोटोशूट में वो मधु स्प्रे के साथ दिखे थे। ये शूट एक विज्ञापन के लिए था।
4/7Image Source : Instagram
मिलिंद ने साल 2006 में एक फ्रेंच मॉडल मेलिन से शादी की थी। ये शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों तीन साल बाद ही अलग हो गए। इसके अलावा मिलिंद ने अपनी को-स्टार दीपानिता शर्मा को भी डेट किया। मिलिंद का नाम मधु सप्रे और शहाना गोस्वामी से भी जुड़ा। इतना ही नहीं मिलिंद का नाम गुल पनाग से भी जुड़ा था। मिलिंद अपनी कई एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ आज भी दोस्ती रखते हैं।
5/7Image Source : Instagram
मिलिंद सोमन की लव लाइफ हमेशा ही चर्चा में बनी रही। एक्टर फिलहाल एक 26 साल छोटी लड़ी से मैरिड हैं। उनकी पत्नी का नाम अंकिता है। अंकिता नॉर्थ ईस्ट की रहने वाले है। मिलिंद से शादी से पहले अंकिता एक एयर होस्टेस थीं। दोनों की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। वहीं दोनों में बातें हुईं और नंबर भी एक्सचेंज हुए और फिर दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ।
6/7Image Source : Instagram
मिलिंद सोमन और अंकिता ने चंद दिनों की डेटिंग के बाद ही शादी का फैसला कर लिया था। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। वैसे शुरुआत में दोनों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह दोनों के बीच एज गैप था। दरअसल अंकिता, मिलिंद से 26 साल छोटी हैं। फिलहाल इस ट्रोलिंग का दोनों पर कोई असर नहीं पड़ा और दोनों आज भी साथ में अच्छे से रह रहे हैं।
7/7Image Source : Instagram
मिलिंद सोमन और अंकिता सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। दोनों के बीच का तालमेल ऐज गैप के बाद भी कमाल का है। इन दोनों दोनों की कमेस्ट्री इस कदर है कि वो लोगों के पसंदीदा एक्टर बन गए हैं।