'जो खुद कुछ नहीं कर पाए', सर्जरी को लेकर मोनी रॉय ने लगाई ट्रोलर्स को लताड़
'जो खुद कुछ नहीं कर पाए', सर्जरी को लेकर मोनी रॉय ने लगाई ट्रोलर्स को लताड़
बॉलीवुड में हीरोइन्स की अक्सर ही सर्जरी को लेकर ट्रोलिंग होती रहती है। बीते कुछ साल में ये नया ट्रेंड सा बन गया है। लेकिन अब हीरोइन्स भी इस ट्रोलिंग को ज्यादा सीरियसली नहीं लेतीं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनी रॉय ने भी ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है।
Published : May 15, 2025 11:14 pm IST, Updated : May 15, 2025 11:14 pm IST
1/6Image Source : instagram
बॉलीवुड में हीरोइन्स की अक्सर ही सर्जरी को लेकर ट्रोलिंग होती रहती है। बीते कुछ साल में ये नया ट्रेंड सा बन गया है। लेकिन अब हीरोइन्स भी इस ट्रोलिंग को ज्यादा सीरियसली नहीं लेतीं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनी रॉय ने भी ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है। मोनी रॉय ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जो लोग अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाते वो दूसरों की आलोचना करते रहते हैं।
2/6Image Source : Instagram
ये वही लोग हैं जो अक्सर ही ट्रोल करते रहते हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपनी को-स्टार पलक तिवारी के साथ इंटरव्यू में मोनी रॉय ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। मोनी रॉय ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, 'ऐसे लोग जिन्होंने जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया है, वो लोग दूसरों की आलोचना करते हैं।
3/6Image Source : Instagram
लोग किसी की भी मेहनत को अनदेखा करने में देर नहीं लगाते। लोगों को ये सोचना चाहिए कि कितने रिजेक्शन और मेहनत के बाद किसी को अपना पहला रोल मिलता है। लोग ये भी नहीं देखते कि अपने क्राफ्ट के लिए कलाकार ने कितनी मेहनत की है और उसका समर्पण किस स्तर का था।'
4/6Image Source : Instagram
मौनी जिन्हें हाल ही में माथे की असफल सर्जरी को छिपाने के लिए बैंग्स पहनने के लिए ट्रोल किया गया था। इसको लेकर मोनी का भी गुस्सा फूटा है।
5/6Image Source : Instagram
इससे पहले मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी एडिनबर्ग यात्रा डायरी से और तस्वीरें साझा कीं। पहली दो तस्वीरों में अभिनेत्री को एक ठाठ बॉडीकॉन ड्रेस पहने देखा गया था। इसके बाद स्कॉटलैंड के हरे-भरे परिदृश्य की झलक दिखाई गई।
6/6Image Source : Instagram
हमने मौनी को एक आउटडोर पिज़्ज़ा कैफ़े में धूप सेंकते, सड़कों पर टहलते, एक किताब की दुकान के बाहर पोज़ देते और एक शांत बगीचे में समय का आनंद लेते हुए भी देखा। एक प्यारी सी तस्वीर में मौनी रॉय अपनी सह-कलाकार मृणाल ठाकुर के साथ गर्मजोशी से गले मिलती हुई दिखाई दीं।