Published : Apr 24, 2025 08:19 pm IST, Updated : Apr 24, 2025 08:20 pm IST
1/6Image Source : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अब तक दर्जनों फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। नुसरत ने बिनी किसी फैमिली सपोर्ट के अपने टैलेंट की दम पर बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। नुसरत अक्सर अपनी ग्लैमरस इमेज के लिए इंस्टाग्राम पर भी खूब फेमस हैं और अक्सर ही मंदिरों में पूजा करते नजर आती रहती हैं। लेकिन कुछ लोगों को नुसरत का बिकनी पहनना और मंदिरों में पूजा करना रास नहीं आता और अक्सर ट्रोल करते रहते हैं। हाल ही में नुसरत ने इसको लेकर खुलकर बात की है। साथ ही ट्रोलर्स को ये कहते हुए जवाब दिया कि वे पूजा भी करती हैं, नमाज भी पढ़ती हैं और बिकनी भी पहनती हैं।
2/6Image Source : instagram
नुसरत भरूचा बीते दिनों शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। यहां नुसरत ने अपनी जिंदगी और ग्लैमर की दुनिया के कई किस्सों को शेयर किया। साथ ही ट्रोलिंग को लेकर भी बात की। नुसरत ने बताया कि कुछ लोग ये कहते हैं कि मैं मुसलिम हूं तो मुझे बिकनी नहीं पहननी चाहिए। इतना ही नहीं नुसरत ने ये भी बताया कि मैं भगवान को भी मानती हूं। लेकिन ये बात कुछ लोगों को नागवारा गुजरती है और मुझे ट्रोल करते हैं। नुसरत ने बताया कि वे इस ट्रोलिंग को कैसे डील करती हैं।
3/6Image Source : instagram
नुसरत ने बताया कि 'मेरे कपड़ों को लेकर लोगों को दिक्कत है। मैं फोटो डालती हूं तो लोग कमेंट्स करके बुरा भला कहते हैं। लोग कहते हैं कि ये कैसी मुसलमान है जो बिकनी पहनती है और पूजा भी करती है। ऐसे लोगों को मैं ज्यादा सीरियस नहीं लेती। मैं बस ये कहती हूं कि मैं पूजा भी करती हूं, नमाज भी पढ़ती हूं और बिकनी भी पहनती हूं। मुझे किसी दूसरे के प्वाइंट ऑफ व्यू से फर्क नहीं पड़ता।'
4/6Image Source : instagram
नुसरत ने आगे बताया कि वे इस तरह की नेगेटिविटी से दूर रहने की कोशिश करती हैं। नुसरत बताती हैं, 'प्रार्थना इंसान का निजी विचार है। मुझे अपने परिवार से यही परवरिश मिली है। मुझे प्रार्थना और पूजा में सुकून मिलता है। मैं संतोषी माता के व्रत भी कर चुकी हूं।' बता दें कि नुसरत संतोषी माता को काफी मानती हैं और 16 शुक्रवार व्रत भी कर चुकी हैं। इतना ही नहीं नुसरत ने केदारनाथ की भी यात्रा की है।
5/6Image Source : instagram
जिसकी तस्वीरें नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों पर कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था। साथ ही कहा था कि ये कैसी मुसलिम है। नुसरत ने बीते कुछ साल में ही अपने करियर में शोहरत का खास मुकाम हासिल कर लिया है। नुसरत को पहचान मिली थी साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से। इस फिल्म में नुसरत ने कार्तिक के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
6/6Image Source : instagram
इसी फिल्म के बाद नुसरत के बॉलीवुड में रास्ते खुले और कुछ ही साल में बेहतरीन एक्टिंग की दम पर अपनी पहचान बना ली। अब नुसरत अपने करियर में 32 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नुसरत अपनी फिल्म छोरी-2 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।