चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घर में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घर में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए कीमती मेकअप प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं। आचार्य बाल कृष्ण ने ऐसी आयुर्वेदिक चीजों के बारे में बताया है जिससे त्वचा में निखार आता है।
Published : Sep 04, 2026 10:10 am IST, Updated : Sep 04, 2026 10:10 am IST
1/5Image Source : India Tv
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए शहद लगाएं और जब शहद सूख जाए तो धो लें। यह एक अच्छा नेचुरल मोस्चराईजर है, जो चेहरे को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके अलावा एलोवेरा का नियमित इस्तेमाल भी फायदेमंद माना जाता है। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।
2/5Image Source : Magnific
नींबू काफी फायदेमंद है। चेहरे और गर्दन पर ताजा नींबू का रस लगाएं। दस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा की डेड कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इससे नई , साथ ही सेल्स बनने की प्रक्रिया भी तेज होती है।
3/5Image Source : Magnific
चेहरे की चमकदार बनाने के लिए आप अरंडी का तेल लगाएं। चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को हटाने के लिए अरंडी के तैल यानि कैस्ट्रोल ऑयल काफी फायदेमंद है। इससे नियमित रूप से मालिश करने से फायदा मिलेगा।
4/5Image Source : Magnific
हल्दी पाउडर और बेसन को समान मात्रा में दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चहरे और गर्दन पर लगाएं। सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से फेस को धो लें। इससे चेहरे पर चमक बनी रहती है। हल्दी त्वचा पर निशान या दाग को मिटाने में अच्छा काम करती है।
5/5Image Source : Magnific
जिन लोगों को झाईं या दाग धब्बे हैं उन्हें कच्चे आलू के रस को चेहरे पर लगाने से लाभ मिलेगा। चेहर पर आलू का रस लगाएं और फिर पानी से धो लें। इससे दाग-धब्बे दूर होंगे और त्वचा में कसाव आएगा।