OTT New Release: जून के दूसरे हफ्ते में नहीं बैठ पाएंगे खाली, 8 से 14 जून के बीच रिलीज होंगी 7 नई फिल्में-सीरीज
OTT New Release: जून के दूसरे हफ्ते में नहीं बैठ पाएंगे खाली, 8 से 14 जून के बीच रिलीज होंगी 7 नई फिल्में-सीरीज
जून का दूसरा हफ्ता भी मजेदार और एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं, जिनका दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं ओटीटी पर रिलीज होने जा रहीं नई फिल्मों और सीरीज के बारे में।
ओटीटी पर हर हफ्ते ही कुछ न कुछ नया रिलीज होता है, जिनमें से कुछ तो दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना लेती हैं, लेकिन कुछ को मुट्ठीभर दर्शकों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते यानी जून 2026 के दूसरे हफ्ते भी ओटीटी पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्मों और सीरीज के बारे में।
2/8Image Source : youtube/Prime Video India
राख- जब से इस सीरीज का ऐलान हुआ है, दर्शकों के बीच हलचल मची हुई है। अली फजल और सोनाली बेंद्रे स्टारर 'राख' एक क्राइम ड्रामा है, जो प्राइम वीडियो पर 12 जून को दस्तक दे रही है। सीरीज में अली फजल एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
3/8Image Source : youtube/jiohotstar
ड्रिडम- मलयालम भाषा की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आ रही है। फिल्म की कहानी एक पुलिसवाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पोस्टिंग एक अपराधमुक्त शहर में होती है। लेकिन, कुछ ही दिनों बाद शहर में एक डेडबॉडी मिलती है, जिससे शहर में हड़कंप मच जाता है।
4/8Image Source : instagram/@netflix
द इविल लॉयर- ये एक थाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक यंग वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर एक पुलिस अधिकारी के बेटे के मर्डर का झूठा आरोप लगता है। जिसके बाद इस वकील को एक चालाक और भ्रष्ट डिफेंडर की मदद लेनी पड़ती है। ये सीरीज 11 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
5/8Image Source : instagram/@akshaykumar
भूत बंगला- अक्षय कुमार की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। ये फिल्म 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसमें अक्षय के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, असरानी, परेश रावल और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 284 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया था।
6/8Image Source : instagram/@netflix
कलर्स ऑफ इविलः ब्लैक- नेटप्लिक्स की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कलर्स ऑफ इविलः रेड' का दूसरा भाग 'कलर्स ऑफ इविलः ब्लैक' 2 साल लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर दस्तक के लिए तैयार है। इस भाग में एक छोटे से शांत शहर की कहानी दिखाई जाएगी, जहां एक लड़का रहस्यमयी तरीके से लापता हो जाता है। ये 10 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
7/8Image Source : instagram/@primevideoin
एवरी ईयर आफ्टर- क्राइम-थ्रिलर के साथ-साथ ओटीटी पर एक शानदार समर रोमांस भी दस्तक दे रही है। हम बात कर रहे हैं अपकमिंग अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा टीवी सीरीज 'एवरी ईयर आफ्टर' की, जिसे आप 10 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।
8/8Image Source : instagram/@netflix
माई फैमिली- माई फैमिली की कहानी एक बिखरते हुए परिवार की एकजुटता और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें जिंदगी के एक कड़वे सच का सामना करना है। इसकी कहानी एक पिता की आखिरी इच्छा के इर्द-गिर्द घमती है, जो एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। 'माई फैमिली' 10 जून से नेटप्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।