1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. शराब की लत में परिवार से मोड़ा मुंह, फिर भी पत्नी ने बुरे दिनों में नहीं छोड़ा साथ

शराब की लत में परिवार से मोड़ा मुंह, फिर भी पत्नी ने बुरे दिनों में नहीं छोड़ा साथ

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Apr 11, 2026 11:16 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 11:16 pm IST
बॉलीवुड एक्टर-सिंगर पियूष मिश्रा की असल जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में सिनेमा की जगह थियेटर से इश्क करने वाले पियूष को एक लंबे समय बाद शोहरत मिली है। फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने से पहले पियूष मिश्रा ने एक लंबे समय तक संघर्ष किया है। लेकिन इस संघर्ष के दिनों में उनके लिए बैक बोन बनकर घर को संभालने वाली उनकी पत्नी ही रही हैं। हाल ही में पियूष मिश्रा ने अपनी पत्नी की खूब तारीफ करते हुए उनकी सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया है। (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
1/6 Image Source : Image Source-Instagram@officialpiyushmis
बॉलीवुड एक्टर-सिंगर पियूष मिश्रा की असल जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में सिनेमा की जगह थियेटर से इश्क करने वाले पियूष को एक लंबे समय बाद शोहरत मिली है। फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने से पहले पियूष मिश्रा ने एक लंबे समय तक संघर्ष किया है। लेकिन इस संघर्ष के दिनों में उनके लिए बैक बोन बनकर घर को संभालने वाली उनकी पत्नी ही रही हैं। हाल ही में पियूष मिश्रा ने अपनी पत्नी की खूब तारीफ करते हुए उनकी सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया है। (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
शुभंकर मिश्रा के साथ हाल ही में हुई बातचीत में पीयूष मिश्रा ने खुलासा किया कि अब वह एक अच्छे पति हैं, लेकिन पहले नहीं थे। उन्होंने बताया कि सालों पहले वह बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं थे, जबकि शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब कोई व्यक्ति 20 की उम्र में होता है, तो प्यार में पड़ने का कोई तर्क नहीं होता, लेकिन 30 की उम्र के बाद वह उस व्यक्ति से प्यार करने लगता है जो उसके साथ बूढ़ा होने को तैयार हो। (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
2/6 Image Source : Image Source-Instagram@officialpiyushmis
शुभंकर मिश्रा के साथ हाल ही में हुई बातचीत में पीयूष मिश्रा ने खुलासा किया कि अब वह एक अच्छे पति हैं, लेकिन पहले नहीं थे। उन्होंने बताया कि सालों पहले वह बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं थे, जबकि शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब कोई व्यक्ति 20 की उम्र में होता है, तो प्यार में पड़ने का कोई तर्क नहीं होता, लेकिन 30 की उम्र के बाद वह उस व्यक्ति से प्यार करने लगता है जो उसके साथ बूढ़ा होने को तैयार हो। (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
पीयूष ने आगे बताया कि उनकी पत्नी प्रिया ने भी उनके साथ बूढ़ा होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा, 'अब मैं एक अच्छा पति हूं, पहले नहीं था। तब मैं बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं था और शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। जब आप 20 साल की उम्र में प्यार में पड़ते हैं तो उसमें कोई तर्क नहीं होता, यही उसकी खूबसूरती है। लेकिन 35 के बाद, आप उस व्यक्ति से प्यार करते हैं जो आपके साथ बूढ़ा होने को तैयार हो। प्यार की परिभाषा उस महिला से तय होती है जो आपके साथ बूढ़ा होने को तैयार हो, और उसने मेरे साथ बूढ़ा होने की बात स्वीकार की।' (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
3/6 Image Source : Image Source-Instagram@officialpiyushmis
पीयूष ने आगे बताया कि उनकी पत्नी प्रिया ने भी उनके साथ बूढ़ा होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा, 'अब मैं एक अच्छा पति हूं, पहले नहीं था। तब मैं बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं था और शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। जब आप 20 साल की उम्र में प्यार में पड़ते हैं तो उसमें कोई तर्क नहीं होता, यही उसकी खूबसूरती है। लेकिन 35 के बाद, आप उस व्यक्ति से प्यार करते हैं जो आपके साथ बूढ़ा होने को तैयार हो। प्यार की परिभाषा उस महिला से तय होती है जो आपके साथ बूढ़ा होने को तैयार हो, और उसने मेरे साथ बूढ़ा होने की बात स्वीकार की।' (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
इसी बातचीत के दौरान पीयूष ने बताया कि प्रिया से शादी को स्वीकार करने में उन्हें करीब 10 से 15 साल लग गए। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी प्रिया उनके लिए सिर्फ एक महिला थीं, जिन्होंने उनके बच्चों को पाला, उनके लिए खाना बनाया और घर का सारा काम संभाला। उस समय को याद करते हुए पीयूष ने बताया कि उस दौर में वे बहुत रूखे स्वभाव के थे। (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
4/6 Image Source : Image Source-Instagram@officialpiyushmis
इसी बातचीत के दौरान पीयूष ने बताया कि प्रिया से शादी को स्वीकार करने में उन्हें करीब 10 से 15 साल लग गए। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी प्रिया उनके लिए सिर्फ एक महिला थीं, जिन्होंने उनके बच्चों को पाला, उनके लिए खाना बनाया और घर का सारा काम संभाला। उस समय को याद करते हुए पीयूष ने बताया कि उस दौर में वे बहुत रूखे स्वभाव के थे। (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
हालांकि, प्रिया के साथ उनके व्यवहार से कोई फर्क नहीं पड़ता था, प्रिया उनसे प्यार करती थीं और उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध उनसे शादी की थी। पीयूष खुद को भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि 'प्रिया' ने उन्हें कभी नहीं छोड़ा। 'मुझे यह समझने में लगभग 10-15 साल लग गए कि वह मेरी पत्नी है। इससे पहले, वह मेरे लिए सिर्फ एक ऐसी महिला थी जो मेरे बच्चों की देखभाल करती थी, मेरे लिए खाना बनाती थी और घर का काम संभालती थी। इसके अलावा मेरे मन में उसके लिए कोई भावना नहीं थी। (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
5/6 Image Source : Image Source-Instagram@officialpiyushmis
हालांकि, प्रिया के साथ उनके व्यवहार से कोई फर्क नहीं पड़ता था, प्रिया उनसे प्यार करती थीं और उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध उनसे शादी की थी। पीयूष खुद को भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि 'प्रिया' ने उन्हें कभी नहीं छोड़ा। 'मुझे यह समझने में लगभग 10-15 साल लग गए कि वह मेरी पत्नी है। इससे पहले, वह मेरे लिए सिर्फ एक ऐसी महिला थी जो मेरे बच्चों की देखभाल करती थी, मेरे लिए खाना बनाती थी और घर का काम संभालती थी। इसके अलावा मेरे मन में उसके लिए कोई भावना नहीं थी। (Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
मैं बहुत ही रूखा स्वभाव का था, न सिर्फ प्रिया के साथ, बल्कि हर किसी के साथ। मुझे कुछ भी महसूस नहीं होता था। वह मुझसे प्यार करती थी। वह मेरे लिए घर छोड़कर भागी और अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध मुझसे शादी की। उसने कहा था कि वह मुझे कभी नहीं छोड़ेगी। यह उसकी महानता थी कि वह मेरे साथ रही। आज मैं इसे समझता हूं। मैं भाग्यशाली हूं।'(Image Source-Instagram@officialpiyushmishra)
6/6 Image Source : Image Source-Instagram@officialpiyushmis

Advertisement