Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'द राजा साब' से पहले कैसा रहा प्रभास की पिछली 5 फिल्मों का हाल? हिट-फ्लॉप की लिस्ट पर डालें एक नजर

'द राजा साब' से पहले कैसा रहा प्रभास की पिछली 5 फिल्मों का हाल? हिट-फ्लॉप की लिस्ट पर डालें एक नजर

Priya Shukla Written By: Priya Shukla Published : Jan 05, 2026 10:26 pm IST, Updated : Jan 05, 2026 10:26 pm IST
  • पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों काफी डिमांड में हैं। उनके पास बैक-टू-बैक फिल्मों की लाइन लगी हुई है। जल्दी ही साउथ सुपरस्टार हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ संजय दत्त और जरीना वहाब जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने प्रभास के फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी थी।
    Image Source : Instagram/@actorprabhas
    पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों काफी डिमांड में हैं। उनके पास बैक-टू-बैक फिल्मों की लाइन लगी हुई है। जल्दी ही साउथ सुपरस्टार हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ संजय दत्त और जरीना वहाब जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने प्रभास के फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी थी।
  • प्रभास का स्टारडम और फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है और यही वजह है कि उनकी फिल्मों के लिए दर्शक उत्सुक रहते हैं। लेकिन, कई बार उनकी फिल्मों ने दर्शकों को निराश भी किया है। तो चलिए, सुपरस्टार की 'द राजा साब' की रिलीज से पहले उनकी पिछली फिल्मों के हाल पर एक नजर डालते हैं।
    Image Source : Instagram/@actorprabhas
    प्रभास का स्टारडम और फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है और यही वजह है कि उनकी फिल्मों के लिए दर्शक उत्सुक रहते हैं। लेकिन, कई बार उनकी फिल्मों ने दर्शकों को निराश भी किया है। तो चलिए, सुपरस्टार की 'द राजा साब' की रिलीज से पहले उनकी पिछली फिल्मों के हाल पर एक नजर डालते हैं।
  • साहो (30 अगस्त, 2019)- प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर 'साहो' ऐसे समय पर आई थी, जब 'बाहुबली 2' की सफलता ने दर्शकों के बीच उनकी फिल्मों को लेकर उम्मीदें बहुत बढ़ा दी थीं। लेकिन, जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों को काफी निराशा हुई। तेलुगु में फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिले, लेकिन हिंदी में इसने जबरदस्त कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट 350 करोड़ था।
    Image Source : Instagram/@actorprabhas
    साहो (30 अगस्त, 2019)- प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर 'साहो' ऐसे समय पर आई थी, जब 'बाहुबली 2' की सफलता ने दर्शकों के बीच उनकी फिल्मों को लेकर उम्मीदें बहुत बढ़ा दी थीं। लेकिन, जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों को काफी निराशा हुई। तेलुगु में फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिले, लेकिन हिंदी में इसने जबरदस्त कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट 350 करोड़ था।
  • राधे श्याम (11 मार्च, 2022)- इस रोमांटिक ड्रामा में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में थीं। फिल्म को दर्शकों से ज्यादातर निगेटिव रिव्यूज ही मिले, कहानी और लय ने दर्शकों को निराश किया। इसी के साथ ये प्रभास की सबसे कमजोर फिल्मों में से एक मानी गई। राधे श्याम का बजट 200 करोड़ के आस-पास बताया जाता है, जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का ही कलेक्शन किया।
    Image Source : Instagram/@actorprabhas
    राधे श्याम (11 मार्च, 2022)- इस रोमांटिक ड्रामा में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में थीं। फिल्म को दर्शकों से ज्यादातर निगेटिव रिव्यूज ही मिले, कहानी और लय ने दर्शकों को निराश किया। इसी के साथ ये प्रभास की सबसे कमजोर फिल्मों में से एक मानी गई। राधे श्याम का बजट 200 करोड़ के आस-पास बताया जाता है, जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का ही कलेक्शन किया।
  • आदिपुरुष (16 जून, 2023)-  ये प्रभास की ऐसी फिल्म थी, जिसे देखकर दर्शकों ने अपना सिर ही पकड़ लिया और फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया। मेकर्स ने इस फिल्म पर 500 करोड़ की भारी-भरकम रकम लगाई और बॉक्स ऑफिस पर ये 400 करोड़ का आंकड़ा भी बड़ी मुश्किल से छू पाई। कुल मिलाकर इस फिल्म के चलते प्रभास और मेकर्स की काफी किरकिरी हुई।
    Image Source : Instagram/@actorprabhas
    आदिपुरुष (16 जून, 2023)- ये प्रभास की ऐसी फिल्म थी, जिसे देखकर दर्शकों ने अपना सिर ही पकड़ लिया और फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया। मेकर्स ने इस फिल्म पर 500 करोड़ की भारी-भरकम रकम लगाई और बॉक्स ऑफिस पर ये 400 करोड़ का आंकड़ा भी बड़ी मुश्किल से छू पाई। कुल मिलाकर इस फिल्म के चलते प्रभास और मेकर्स की काफी किरकिरी हुई।
  • सलारः पार्ट 1, द सीजफायर (22, दिसंबर 2023)- आदिपुरुष के बाद प्रभास ने 'सलारः पार्ट 1, द सीजफायर' के साथ दमदार कमबैक किया। इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, खासतौर पर एक्शन सीक्वेंस और प्रभास के अवतार को। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए प्रभास के स्टारडम में चार चांद लगा दिए।
    Image Source : Instagram/@actorprabhas
    सलारः पार्ट 1, द सीजफायर (22, दिसंबर 2023)- आदिपुरुष के बाद प्रभास ने 'सलारः पार्ट 1, द सीजफायर' के साथ दमदार कमबैक किया। इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, खासतौर पर एक्शन सीक्वेंस और प्रभास के अवतार को। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए प्रभास के स्टारडम में चार चांद लगा दिए।
  • कल्कि 2898 ईडी (27 जून, 2027)- इस पैन-इंडिया साइंस-फिक्शन में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकारों की टोली नजर आई। समीक्षकों और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर इसने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया।
    Image Source : Instagram/@actorprabhas
    कल्कि 2898 ईडी (27 जून, 2027)- इस पैन-इंडिया साइंस-फिक्शन में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकारों की टोली नजर आई। समीक्षकों और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर इसने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया।