सुपरस्टार हीरोइन जिसने 34 बच्चों गोद लेकर दिया सहारा, कभी 13 की उम्र में ही उठा था माता-पिता का सिर से साया
सुपरस्टार हीरोइन जिसने 34 बच्चों गोद लेकर दिया सहारा, कभी 13 की उम्र में ही उठा था माता-पिता का सिर से साया
बॉलीवुड की सुपरस्टार हीरोइन जिसने सिर्फ 13 साल की उम्र में अपने माता पिता को खो दिया था, वो बड़ी होकर न सिर्फ फिल्मों में नाम कमाई, बल्कि 34 बच्चों को गोद लेकर उनका सहारा भी बनी। जानें इस खूबसूरत हसीना के बारे में।
Published : Jun 04, 2025 12:23 pm IST, Updated : Jun 04, 2025 12:24 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां अपनी फिल्मों से लाखों दिलों को जीत लेती हैं और फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री इन दिनों आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन की वजह से चर्चा में हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं प्रीति जिंटा की, जो आखिरी बार 2018 में फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं।
2/7Image Source : Instagram
उनकी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने फाइनल में जगह बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और अब वह विराट कोहली की आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2025 का आखिरी मैच खेल रही है। लेकिन आज हम उनके एक्टर या बिजनेसवुमन के तौर पर जीवन के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम आपको मानवीय नजरिए से प्रीति के जीवन के पहलू के बारे में बताने जा रहे हैं।
3/7Image Source : Instagram
साल 2009 में अपने 34वें जन्मदिन पर प्रीति ने 34 अनाथ लड़कियों को गोद लेकर सबको चौंका दिया था। ऋषिकेश के एक अनाथालय से इन बच्चों को गोद लेने का फैसला उनके लिए बेहद खास था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए एक अनमोल अनुभव था। 'मैं इन बच्चों की जिम्मेदारी लेना चाहती थी।' प्रीति इन बच्चों से मिलने के लिए साल में दो बार ऋषिकेश जाती थीं और उनकी शिक्षा का पूरा ख्याल रखती थीं।
4/7Image Source : Instagram
प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में मेजर थे। 1988 में एक कार दुर्घटना में उनका निधन हो गया, जब प्रीति सिर्फ 13 साल की थीं। इस दुर्घटना में उनकी मां नीलप्रभा जिंटा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जो इस घटना के बाद दो साल तक बिस्तर पर रहीं और फिर उनका भी निधन हो गया। मां की मौत के वक्त एक्ट्रेस सिर्फ 15 साल की थीं।
5/7Image Source : Instagram
प्रीति जिंटा ने 1998 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक छोटी लेकिन प्रभावशाली भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2000 में आई 'क्या कहना' ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। अपनी मुस्कान और दमदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लोगों को उनकी एक्टिंग के साथ स्टाइलिंग और कर्ली बाल भी काफी पसंद आते थे।
6/7Image Source : Instagram
'कल हो ना हो', 'वीर-जारा' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टार बना दिया। 2016 में प्रीति ने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। 2021 में प्रीति ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया का स्वागत किया, जिसकी घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर की।
7/7Image Source : Instagram
इन दिनों वह अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की वजह से सुर्खियों में हैं। 11 साल बाद पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाई था, जहां कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में उनका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ, लेकिन टीम मैच हार गई। मैच के बाद प्रीति काफी निराश नजर आईं। सोशल मीडिया पर प्रीति का उत्साह और 'पंजाबी आ गए ओए' वाला ट्वीट भी काफी वायरल रहा।